Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

अवैध खनन करने वालों पर हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो ने कसा शिकंजा

जनवरी 2025 में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 238 अभियोग किए गए दर्ज तथा 258 वाहनों को किया गया जब्त, 136 आरोपी गिरफ्तार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Feb 2025

Last updated on: Feb 14, 2025, 00:00 IST

हरियाणा राज्य एनफोर्समेंट द्वारा अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा करते हुए जनवरी 2025 में 238 मुकदमे दर्ज करते हुए 136 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इस अवधि के दौरान प्रवर्तन ब्यूरो की टीम द्वारा प्रदेश मे मिट्टी /रेत/बजरी का अवैध खनन करने को लेकर 582 स्थानो पर छापेमारी की गई और 258 वाहनो को मौके पर जब्त किया गया ।

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के कुशल नेतृत्व में ब्यूरो द्वारा अवैध गतिविधियों विशेष कर अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में जनवरी 2025 में अवैध खनन वाले भू-माफियो पर 127.86 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया जिसमे 63.54 लाख रुपये का जुर्माना इसी माह (जनवरी-2025) में वसूल किया गया तथा बकाया जुर्माना वसूल करने की प्रक्रिया जारी है।

प्रवर्तन ब्यूरो की टीम द्रारा जिला पंचकूला मे अवैध खनन करने वाले भू-माफियो पर कार्यवाही करते हुए एक ही दिन मे 16 वाहन जिनमे 13 डैम्फर, एक पोकलैन मशीन व 2 हाईड्रा शामिल है, को जब्त करके आरोपियो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार इन भू-माफियाओ द्रारा वैध खनन की आड मे 16 फुट तक अवैध खनन की खुदाई करके 94112 डज् खनिज चोरी की जाने का खुलासा हुआ है। विभाग द्वारा आरोपियो पर 3 करोड 70 लाख 43 हजार 600 रुपये का जुर्माना लगाया गया है ।

ब्यूरो द्वारा वर्ष 2024 में 6 विभागों के संबंधित अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए परिवहन विभाग के साथ मिलकर 49017 वाहनों की चैकिंग की गई जिनमें से  29281 वाहनों को जब्त किया गया। इन वाहनों पर 100 करोड़ 70 लाख रूपये से अधिक की राशि का जुर्माना लगाते हुए इन पर कार्यवाही की गई।

गौरतलब है कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो का गठन 22 जुलाई 2023 में किया गया था तब से लेकर अब तक ब्यूरो द्वारा सक्रियता से कार्य करते हुए अवैध गतिविधियों के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। एनफोर्समेंट ब्यूरो द्वारा समय-समय पर विशेष अभियान भी चलाए जाते हैं जिसमें एनफोर्समेंट ब्यूरो की टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए अवैध गतिविधियो के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।  

एनफोर्समेंट ब्यूरो द्वारा वर्तमान में 6 विभागों से संबंधित मामलों को टेकअप किया गया है जिनमें अवैध खनन, बिजली विभाग, पानी चोरी रोकने, शराब तस्करी करने वालों पर कार्यवाही करने, सरकारी संपत्तियों पर कब्जा करने वालों पर कार्यवाही करने, अवैध कालोनियां काटने आदि जैसे मामले दर्ज किए जाते हैं। हरियाणा में वर्तमान में एनफोर्समेंट ब्यूरो के 22 पुलिस थाने संचालित किए जा रहे हैं जहां पर इन विभागों से संबंधित मामलों को दर्ज करते हुए कार्यवाही की जाती है।

अवैध गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य के लिए गठित किए गए स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो की टीम द्वारा वर्ष 2024 में खनन की 5792 साइटों का निरीक्षण किया गया। इस मामले में 1169 मामले दर्ज करते हुए 1117 लोगों की गिरफ्तारी करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। इनमें से 801 एफआईआर का निस्तारण किया जा चुका है। 

एनफोर्समेंट ब्यूरो की टीम द्वारा वर्ष- 2024 में 1493 वाहन अवैध खनन संबंधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। ब्यूरो द्वारा इन वाहनों पर 11 करोड़ 64 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया जिनमे से 8 करोड़ 45 लाख रुपए की राशि जुर्माने के रूप में एकत्रित की गई। इसी प्रकार, ब्यूरो द्वारा वर्ष-2024 में बिजली निगम संबंधी अवैध गतिविधियों को लेकर 39398 एफआईआर दर्ज की गई जिनमें से ब्यूरों द्वारा 31110 एफआईआर का निस्तारण किया गया। 

प्रदेश में बिजली चोरी संबंधी मामलों को लेकर ब्यूरों की टीम द्वारा वर्ष 2024 में 86 करोड़ 81 लाख रूपये से अधिक की राशि वसूली गई। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग संबंधी वर्ष-2024 में 439 अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान(डिमोलिशन ड्राइव) चलाए गए जिसके संदर्भ में 930 एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में ब्यूरों द्वारा 373 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।  ब्यूरो द्वारा सिंचाई विभाग से संबंधी 1404 मामले दर्ज किए गए जिनमें से 1240 मामलों का निस्तारण किया गया। ब्यूरो द्वारा इस संबंध में 20 लाख 79 हजार रुपये की राशि वसूली गई है।

इसी प्रकार, ब्यूरो द्वारा शराब तस्करों पर कार्रवाई करते हुए वर्ष 2024 में 12576 साइटो का निरीक्षण किया गया। इस संबंध में ब्यूरो द्वारा 659 एफआईआर रजिस्टर की गई जिसमें से 586 एफआईआर का डिस्पोजल किया जा चुका है। इस मामले में 708 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई जबकि 90 वाहनों को जब्त किया गया। एनफोर्समेंट ब्यूरो द्वारा वर्ष-2024 में 6648 लीटर कच्ची शराब, 3968.6 लीटर लाहन, 48110.3 लीटर अंग्रेजी शराब, 35184.2 लीटर देसी शराब तथा 12711.8 लीटर बीयर की रिकवरी की गई।

श्री कपूर ने कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। ऐसे लोगों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि वे अवैध खनन संबंधी जानकारी प्रवर्तन ब्यूरो को देना सुनिश्चित करें सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।

 

Tags: Shatrujeet Kapur , Haryana Police , Haryana , DGP Haryana , Haryana Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD