Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अनिल विज के सफल प्रयासों से अंबाला में तैयार किए जा रहे सिविल एयरपोर्ट से

अंबाला-श्रीनगर-अंबाला को जोड़ने वाला आरसीएस रूट फलाईबिंग एयरलाइंस को दिया गया - ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 13 Feb 2025

Last updated on: Feb 13, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज के सफल प्रयासों से अंबाला में तैयार किए जा रहे सिविल एयरपोर्ट (सिविल एन्कलेव) से अंबाला-श्रीनगर-अंबाला को जोडने वाला आरसीएस रूट फलाईबिंग एयरलाइंस को दिया गया है। इसके अलावा, उड़ान 4.2 के तहत अंबाला एयरपोर्ट के विकास के लिए 25 करोड रूपए की राशि भी स्वीकृत की गई है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने बताया कि गत दिनों उनके द्वारा आरसीएस-उड़ान योजना के तहत सिविल एन्क्लेव अंबाला हवाई अड्डे के संचालन और अंबाला हवाई अड्डे से उड़ान सेवाओं की शुरुआत के संबंध में दिनांक 11.11.2024 और 01.01.2025 को केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री श्री राममोहन नायडू किंजरापु को पत्र लिखे गए थे।

उल्लेखनीय है कि इन पत्रों के उत्तर में केन्द्रीय मंत्री श्री राममोहन नायडू किंजरापू ने हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री को एक पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी। श्री विज ने बताया कि पत्र के अनुसार बीसीएएस सुरक्षा मंजूरी और दस्तावेजीकरण वर्तमान में नागरिक उड्डयन विभाग, हरियाणा द्वारा प्रक्रियाधीन है। 

उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के तैयार होने पर, फ्लाईबिग के विमान के माध्यम से आरसीएस उड़ान का संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उड़ान 5.4 के तहत, अंबाला-लखनऊ-अंबाला सहित पूर्व निर्धारित मार्गों के लिए बोलियां  (बीड) आमंत्रित की गईं, और जेटविंग्स एयरलाइंस ने इस मार्ग के लिए एक प्रस्ताव दिया है, जिसका मूल्यांकन किया जा रहा है।

श्री विज ने बताया कि एयरलाइंस अपने चुने हुए क्षेत्रों/मार्गों पर, विशेष मार्गों को छोड़कर, यातायात और वाणिज्यिक व्यवहार्यता पर विचार करने के आधार पर, वाणिज्यिक उड़ानें भी संचालित कर सकता हैं। इसके अलावा, एयरपोर्ट एथोरिटी आफ इंडिया (एएआइ) ने परिचालन एवं प्रबंधन समझौते को हरियाणा सरकार के नागरिक उडडयन विभाग को उनकी सहमति हेतू भेजा है। 

 

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD