Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

निकाय चुनाव के बाद विकास कार्यों में लाएंगे तेजी : नायब सिंह सैनी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटीयों के आगे केजरीवाल का झूठ नहीं चला

Nayab Singh Saini,Haryana,Bharatiya Janata Party,BJP,Haryana Chief Minister,Chief Minister of Haryana,BJP Haryana,Ranbir Gangwa,Captain Abhimanyu,Dr. Kamal Gupta,Hisar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नारनौंद , 13 Feb 2025

Last updated on: Feb 13, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि निकाय चुनाव के बाद जनता से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों में और तेजी लाने के साथ-साथ  नई परियोजनाओं पर भी तीव्र गति से कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज नारनौंद में कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी  के प्रतिनिधि की जीत सुनिश्चित कर क्षेत्र को विकास के मामले में आगे बढ़ाने का काम करें। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी तंज कस्ते हुए कहा कि दिल्ली चुनाव के दौरान श्री केजरीवाल द्वारा तरह तरह की अफवाहें फैलाई गई और कहा कि हरियाणा ने यमुना नदी के पानी में जहर मिला दिया। लेकिन जन्म तो केजरीवाल का भी यहीं हुआ है, हरियाणा के लोग तो ऐसे है जो स्वयं जहर पीकर दूसरों को अमृत पिलाते हैं। हरियाणा के लोग सनातन संस्कृति को मानने वाले लोग हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटीयों के आगे केजरीवाल का झूठ नहीं चला

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री केजरीवाल दावा करते थे कि उन्हें कोई हराने वाला नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटीयों के आगे केजरीवाल का झूठ नहीं चला और दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को मजबूत जनादेश देते हुए प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने का काम किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में भी 5 तारीख को वोटिंग हुई, और 8 को रिजल्ट आया तथा भारतीय जनता पार्टी की 48 सीट आई।

दिल्ली में भी ऐसा ही हुआ और वहां भी भारतीय जनता पार्टी के 48 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल ने यमुना मैया को साफ करने का दावा किया था लेकिन 10 सालों  में जनता से झूठे वायदे करते हुए सिवाए अपनी राजनीति चमकाने के उन्होंने कुछ नहीं किया। 

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं के समक्ष निकाय चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी का जो भी निर्णय आये, उसे स्वीकार करे और सबको साथ लेकर बीजेपी की जीत सुनिश्चित करवाए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, विधायक रामकुमार गौतम, पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री डॉ कमल गुप्ता, पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स  सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता  मौजूद थे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Ranbir Gangwa , Captain Abhimanyu , Dr. Kamal Gupta , Hisar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD