Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नगरोटा विस क्षेत्र के किसानों को मिलेगी सिंचाई की बेहतर सुविधा : आरएस बाली

दो कूहलों तथा एक प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र के भवन का किया शिलान्यास

Raghubir Singh Bali, R.S. Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharmshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नगरोटा , 13 Feb 2025

Last updated on: Feb 13, 2025, 00:00 IST

पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र की पंचायतों के समग्र विकास करना हमारी प्राथमिकता है। वीरवार को पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने रमेड में कथुल तथा ठारू में धनुल कायस्थबारी कूहल और पठियार में नाबार्ड के अंतर्गत दो कूहलों का शिलान्यास किया जिसके ऊपर 6 करोड़ 35 लाख रुपए की राशि व्यय की जाएगी। 

इसके उपरांत पठियार में एक करोड़ 41 लाख की लागत से निर्मित होने वाले प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। इसके उपरांत लोगो को संबोधित करते हुए पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि सदरपुर तथा कलेड़ पंचायत मंे गत दो वर्षों में तीन करोड़ की राशि विभिन्न विकास कार्यों पर व्यय की गई है। 

उन्होंने कहा कि पंचायतों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करवाना भी हमारा प्रमुख कार्य है ताकि किसान कृषि उत्पादन को बेहतर कर सकें। उन्होंने कहा कि इन रमेहड़ तथा ठारू में बनने वाली दोनों कूहलों की लंबाई लगभग 10 किलोमीटर होगी। 

उन्होंने बताया इससे लगभग 1000 किसान लाभांवित होंगे और उनकी आय बढ़ेगी। उन्होंने कहा पठियार में प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र के बन जाने से लोगों को घर द्वार स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया इस स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर लगभग 1 करोड़ 41 लाख रुपए की राशि खर्च होगी।

पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खु के नेतृत्व में ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कृत संकल्प है। इसके चलते ही दूध का न्यूनतम मूल्य निर्धारित किया गया तथा गेहूं तथा मक्की की फसल के लिए एमएसपी दिया गया है ताकि ग्रामीणों की आमदनी में बढ़ोतरी हो सके। 

उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला के ढगवार में 1 लाख 50 हजार लीटर की क्षमता से मिल्क प्लांट का निर्माण किया जा रहा है जो कि हमीरपुर, कांगड़ा, उना तथा चंबा के हजारों पशु पालकों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आर.एस बाली ने विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सदरपुर और कलेड पंचायत में लोगों की समस्याओं को सुनीं और उनका निवारण किया।

यह रहे उपस्थित                      

मान सिंह, प्रताप रियाड, अरुण कटोच, एस.सी विशाल जसवाल, अधिशाषी अभियंता राजीव शर्मा, विवेक ठाकुर, कमल चौधरी, एसडीओ अभिषेक भाटिया, बीडीओ लतिका, तहसील कल्याण अधिकारी सुभाष चंद, प्रधान तिलक, प्रधान अजय पानियारी, उपप्रधान विनय कुमार, ममनीत काला, अन्य पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल, युवा क्लब, अन्य अधिकारी और लोग मौजूद रहे।

 

Tags: Raghubir Singh Bali , R.S. Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharmshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD