Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आकांक्षी जिला कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए फिरोजपुर जिले को नीति आयोग से 5 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिला

Deepshikha Sharma, DC Ferozepur, Deputy Commissioner Ferozepur, Ferozepur, NITI Aayog, Aspirational Districts Programme, ADP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोजपुर , 13 Feb 2025

Last updated on: Feb 13, 2025, 00:00 IST

नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (नीति आयोग) ने फरवरी 2024 की अवधि के लिए एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम (ए डी पी ) की "ओवरऑल" श्रेणी में शानदार प्रदर्शन के लिए पंजाब राज्य के फिरोजपुर ज़िले को 5 करोड़ रुपये के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। 

यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर श्रीमती दीपशिखा शर्मा ने दी। आज यहां यह जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार संबंधी सूचना साझा करते हुए नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम ने ज़िला प्रशासन और केंद्रीय प्रभारी अधिकारी (सी पी ओ ) की उत्कृष्ट उपलब्धियों की सराहना की, जिन्होंने प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों में सुधार लाने के लिए अपने समर्पण को साबित किया।

उन्होंने कहा कि दो महीने के अंतराल में फिरोजपुर जिले को दूसरी बार नीति आयोग से पुरस्कार राशि मिली है। इससे पहले आकांक्षा खंड मक्खू को 1.5 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई थी, जिसके विकास प्रस्ताव नीति आयोग भारत सरकार को भेजे जा चुके हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस पुरस्कार से प्राप्त धनराशि के उपयोग के लिए ज़िला प्रशासन राज्य अधिकारियों और केंद्रीय प्रभारी अधिकारी के समन्वय में एक विस्तृत कार्य योजना या परियोजना प्रस्ताव तैयार करेगा। इस प्रस्ताव की अंतिम स्वीकृति एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट्स एंड ब्लॉक प्रोग्राम की निगरानी करने वाली सचिवों की अधिकार प्राप्त कमेटी द्वारा दी जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि नीति आयोग की प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (पी एम यू), जिसमें विभिन्न क्षेत्र विशेषज्ञ शामिल हैं, ए डी पी के पांच मुख्य क्षेत्रों में परियोजनाओं के विकास में ज़िले को तकनीकी विशेषज्ञता प्रदान करेगी। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ज़िला प्रशासन को ए डी पी के तहत धनराशि शीघ्र प्राप्त करने के लिए 10 मार्च, 2025 तक विस्तृत प्रस्ताव जमा कराने के लिए कहा गया है।

यह उल्लेखनीय है कि इस उपलब्धि को मान्यता देते हुए ज़िला कलेक्टर को एक "अच्छी सेवा प्रविष्टि" भी जारी की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह पुरस्कार राशि फिरोजपुर ज़िले में विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए खर्च की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि फिरोजपुर ज़िले को "एस्पिरेशनल" ज़िले से "इंस्पिरेशनल" ज़िला बनाने के लिए ज़िला प्रशासन निरंतर प्रयास कर रहा है।

गौरतलब है कि एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम (ए डी पी) भारत के 112 सबसे कम विकसित ज़िलों के विकास को तेज़ करने के लिए तैयार किया गया है। यह कार्यक्रम बुनियादी ढांचे, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर केंद्रित है। 

ज़िले का मूल्यांकन व्यापक प्रदर्शन संकेतकों के आधार पर किया जाता है, जो विभिन्न हितधारकों के परामर्श से विकसित किए जाते हैं। नीति आयोग के नेतृत्व में स्थापित यह एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम विकास को एक सामूहिक प्रयास में बदलने का उद्देश्य रखता है, जिसे केंद्र, राज्य और ज़िला स्तर पर विभिन्न सरकारी संस्थानों द्वारा समर्थन दिया जाता है, जो भारत के सहकारी संघवाद का उदाहरण प्रस्तुत करता है।

इस पहल का विस्तार 7 जनवरी, 2023 को प्रधानमंत्री द्वारा मुख्य सचिवों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान शुरू किए गए एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम के साथ किया गया।

 

Tags: Deepshikha Sharma , DC Ferozepur , Deputy Commissioner Ferozepur , Ferozepur , NITI Aayog , Aspirational Districts Programme , ADP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD