Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरियाणा की जनता के संकटमोचक हैं अनिल विज मेरा संगठन उनके साथ - वीरेश शांडिल्य

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Viresh Shandilya, Anti Terrorist Front India, ATFI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 12 Feb 2025

Last updated on: Feb 12, 2025, 00:00 IST

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दु तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य बैंगलूरू से लौटने के बाद हरियाणा के बिजली, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज को अपने समर्थकों के साथ मिलने पहुंचे और उन्होंने कहा कि अनिल विज एक नेक दिल इंसान हैं और एक सच्चे राष्ट्रभक्त हैं और हरियाणा की पौने तीन करोड़ जनता के संकटमोचक हैं और मेरा संगठन अनिल विज के साथ है और हरियाणा में भाजपा की राजनीति में अनिल विज एक संस्थान का काम कर रहे हैं। 

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दु तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि अनिल विज को जो नोटिस मिला है वह उनका पार्टी का मामला है लेकिन 1990 से मेरा अनिल विज के साथ राम हनुमान जैसा नाता है पिता पुत्र वाला नाता है चाचा भतीजा वाला नाता है और सबसे बड़ी बात अनिल विज इंसानियत से प्यार करते हैं इसलिए उनके संगठन का एक एक सदस्य इस देश और प्रदेश में अनिल विज के साथ खड़ा है। 

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि अनिल विज भाजपा पार्टी में एक नेता नहीं बल्कि एक संस्थान की तरह काम कर रहे हैं और बेदाग और 12 महीने 30 दिन लोगों के लिए एक पैर पर खड़े हैं। शांडिल्य ने अनिल विज के निवास के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनका एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दु तख्त एक गैर राजनीतिक संगठन है और वह व्यक्तिगत तौर पर अनिल विज के साथ अपने संगठन सहित खड़े हैं उन्होंने कहा कि अगर 2019 का भाजपा विधानसभा का इतिहास उठाए तो बड़े बड़े दिग्गज भाजपा नेता कैबिनेट मंत्री होते हुए चुनावों में धराशायी हुए लेकिन अनिल विज ने सातवीं बार अंबाला छावनी से जीत दर्ज की। 

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह का सम्मान करते हैं और उनको सरदार पटेल मानते हैं और हरियाणा में वह अनिल विज को भी सरदार पटेल ही मानते हैं जो जनता के दर्द को अपना दर्द समझकर सुनते हैं और उस दर्द का अपना दर्द समझकर समाधान करते हैं और 40 साल का राजनीतिक जीवन अनिल विज का बेदाग रहा है इस बात पर भी भाजपा को गर्व करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा अन्याय के खिलाफ आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी। जब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली पर रेप का मुकदमा दर्ज हुआ सबसे पहले उनका संगठन एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया ने बडौली के पक्ष में आवाज उठाई और मामले को फर्जी बताया था।

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि ऐसे ही उन्होंने अनिल विज के मामले में भी पुलिस को शिकायत दी थी कि विधानसभा चुनाव 2024 में जिन अधिकारियों ने अनिल विज की हत्या करवानी चाही उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए लेकिन आज तक अंबाला पुलिस ने अनिल विज की हत्या की साजिश रचने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और न ही भाजपा के प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व ने अनिल विज के इस मामले पर कोईआज तक संज्ञान लिया जो दुख का विषय है। 

उन्होंने कहा कि एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया अनिल विज के साथ खड़ा है।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Viresh Shandilya , Anti Terrorist Front India , ATFI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD