Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

दिल्ली की नई सरकार के साथ मिलकर करेंगे यमुना को साफ- केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Feb 2025

Last updated on: Feb 12, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल ने हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा के साथ आज यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट में केंद्र सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिए लिए गए निर्णयों पर प्रकाश डाला।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री पाटिल ने कहा कि पंजाब और हरियाणा के बीच एसवाईएल का मुद्दा अभी सुप्रीम कोर्ट में है और इस मुद्दे को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को हितधारकों के बीच निरंतर बातचीत के माध्यम से सुलझाया जाना चाहिए। कभी-कभी राज्यों के बीच इस तरह के विवाद होते हैं और उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

यमुना नदी के जरिए दिल्ली को जहरीला पानी मिलने के आरोपों के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं पिछले 16 वर्षों से दिल्ली का पानी पी रहा हॅू और जिंदा हॅू। दिल्ली में निकलने वाले कूड़े, सीवरेज के गंदे पानी और औद्योगिक अपशिष्टों के कारण यमुना नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है और इसमें हरियाणा की कोई भूमिका नहीं है। दिल्ली में नई सरकार बनने के बाद आने वाले समय में यमुना को साफ किया जाएगा और इस संबंध में तेजी से काम किया जाऐगा और हम साथ मिलकर यमुना नदी को साफ करने का काम करेगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष ने हमेशा बजट की आलोचना की है, लेकिन हमारी सरकार में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में कहा गया है कि जल जीवन मिशन की वजह से महिलाओं के 5.5 करोड़ घंटे बचे हैं और नल से साफ पानी मिलने से 3 लाख बच्चों की जान बच गई है। इस योजना के तहत 25 लाख महिलाओं को अपने गांव में आने वाले पानी की शुद्धता की जांच करने के लिए किट व प्रशिक्षण दिया गया है। अन्य क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसर पैदा किए जा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने एक अन्य प्रश्न के उतर में कहा कि पानी की बर्बादी रोकने के लिए लोगों में जागरूकता लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल संचयन के लिए गांवों और ब्लॉकों में संरचनाएं स्थापित की जाएंगी।  पानी की बर्बादी को रोकना होगा। दिल्ली को पानी छोड़े जाने के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि वर्तमान में दिल्ली को 700 एमसीएम की मांग के मुकाबले 925 एमसीएम पानी की आपूर्ति की जा रही है।  हरियाणा द्वारा दिल्ली को पर्याप्त पानी दिया जाता है।

 

 

Tags: C.R. Paatil , Chandrakant Raghunath Paatil , Union Minister for Jal Shakti , BJP , Bharatiya Janata Party , Shyam Singh Rana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD