Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शोभा यात्रा में शामिल हुए मेयर विनीत धीर

गुरु रविदास जी की शिक्षाओं के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि की

Religious, Mayor, Vineet Dhir, Mayor Vineet Dhir, Guru Ravidass Ji, Shobha Yatra, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 11 Feb 2025

Last updated on: Feb 11, 2025, 00:00 IST

आज सतगुरु रविदास धाम, बूटा मंडी में श्री गुरु रविदास जी के 648वें प्रकाश पर्व को  समर्पित विशाल शोभा यात्रा में भाग लेते हुए मेयर विनीत धीर ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाएं आधुनिक समय में भी पूरी तरह से प्रासंगिक है और उनका पालन करके समानता के आदर्शों पर आधारित समृद्धि, शांति, भाईचारा और सद्भाव से भरे समाज का निर्माण किया जा सकता है।

उन्होंने प्रकाश पर्व को भव्य तरीके से मनाने के लिए नगर निगम की वचनबद्धता दोहराई साथ ही लोगों को प्रकाश उत्सव की बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा 12 फरवरी को प्रकाश पर्व पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं में पंजाब सरकार की अटूट आस्था को दर्शाता है। 

उन्होंने कहा कि सतगुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं पर चलने से ही समाज में समानता का प्रचलन होगा। शौभायात्रा में भाग लेते हुए केबिनेट मंत्री पंजाब मोहिंदर भगत के सुपुत्र अतुल भगत ने कहा कि वह बहुत भाग्यशाली है कि उन्हें इस शुभ दिन पर सतगुरु रविदास धाम के दर्शन करने और शोभा यात्रा में भाग लेने का अवसर मिला।

अतुल भगत ने अपने साथियों सहित शहर के विभिन्न सतगुरु रविदास मंदिरों में श्री गुरु रविदास धाम बूटा मंडी,कटड़ा मोहल्ला, चुंगी नं 9 दानिशमंदा, शास्त्री नगर, न्यू शास्त्री नगर, बस्ती गुजां एवं जगह जगह सजाएं स्वागती मंचों पर हाजरी लगवाई। 

इस अवसर पर उनके साथ पार्षद मुनीश कारलुपिया, पार्षद पति सुदेश भगत,पार्षद पति ओंमकार राजीव टिक्का, पार्षद पति आयुब दुग्गल,सौरभ सेठ, बिट्टू, पृथ्वी पाल कैले, इशू टांगरी, कुलदीप गगन, चंदन भगत, स्टीवन क्लेर,ने श्रद्धालुओं की तरह शोभा यात्रा में भाग लिया।

अतुल भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा 12 फरवरी को प्रकाश पर्व पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं में पंजाब सरकार की अटूट आस्था को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि वह बहुत भाग्यशाली है कि उन्हें इस शुभ दिन पर सतगुरु रविदास धाम के दर्शन करने और शोभा यात्रा में भाग लेने का अवसर मिला। इस मौके मेयर विनीत धीर,अतुल भगत एवं अन्य साथियों को मंदिरों तथा सभी स्वागती मंचों पर सम्मानित भी किया गया।

 

Tags: Religious , Mayor , Vineet Dhir , Mayor Vineet Dhir , Guru Ravidass Ji , Shobha Yatra , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD