Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

देश को सिर्फ मोदी की गारंटी पर भरोसा, दिल्ली के दिल में है मोदी ही मोदी : जयराम ठाकुर

दिल्ली में आपदा समाप्त, सुशासन के साथ दिल्ली वासी

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 08 Feb 2025

Last updated on: Feb 08, 2025, 00:00 IST

शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि देश को सिर्फ नरेंद्र मोदी की गारंटी पर ही भरोसा है। आज दिल्ली की जनता ने प्रचंड बहुमत देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन और विकास की राजनीति को चुना है। दिल्ली के दिल में अब सिर्फ ‘मोदी ही मोदी’ है। दिल्ली को सुशासन और डबल इंजन की सरकार देने के लिए मैं दिल्ली की जनता का बहुत-बहुत आभारी हूं। 

आम आदमी पार्टी ने झूठ, अराजकता, नाटक और आरोप–प्रत्यारोप की राजनीति को प्रश्रय दिया। आज दिल्ली की जनता ने उसे नकार दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन और प्रभावी प्रशासन को स्वीकार किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को भरपूर आशीर्वाद प्रदान करने हेतु देवतुल्य जनता का हृदय से आभार और अभिनंदन इस जनादेश के लिए समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि बहुत लंबे समय से दिल्ली में एक पार्टी ने अराजकता का माहौल बना रखा था वो ‘‘आपदा’’ का दौर आज समाप्त हो रहा है। जिस पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए हुआ था उस पार्टी का अंत भ्रष्टाचार में डूबकर हुआ है। भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुई लड़ाई से जन्मी आम आदमी पार्टी आकंठ भ्रष्टाचार और अराजकता में प्रदेश हितों को पूरी तरह से भूल चुकी थी। 

प्रदेश के लिए नीतियां बनाने की बजाय सरकार का ध्यान मुख्यमंत्री के शीश महल बनाने और चुनाव लड़ने के लिए शराब घोटाला करने पर ही केंद्रित रहा। दिल्ली के लिए आपदा साबित हुई आम आदमी पार्टी को आम  आदमी ने सही जगह दिखा दी है। दिल्ली देश का दिल है जिसे आज भाजपा ने जीत लिया है। 

दिल्ली की जनता को सिर्फ मोदी की गारंटी पर भरोसा है। दिल्ली के दिल में "मोदी ही मोदी" है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस चुनाव के साथ देश की जनता ने कांग्रेस को लेकर भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया। कांग्रेस द्वारा चुनाव जीतने के लिए झूठ बोलने, झूठी गारंटियां देने, लोगों को डराने, बांटने जैसे धमकाने हर हथकंडे अपनाए। लेकिन गुमराह करने वाली, साजिश करने वाली कांग्रेस का आज देश की राजधानी से सूपड़ा साफ हो गया है और शून्य पर खड़ी है। 

कांग्रेस के बड़े–बड़े चेहरे अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। आज वर्तमान में पूरे देश में कांग्रेस के यही हाल हैं। हिमाचल प्रदेश में जिस ढर्रे पर कांग्रेस चल रही है अगले चुनाव में यहां भी वही होने वाला है। कांग्रेस के नेता यह समझ लें कि देश के लोगों ने ठगी की राजनीति को नकार दिया है। गारंटियों की राजनीति को वहीं दफन कर दिया है जहां से शुरू हुई थी। 

हिमाचल सरकार अपने जनविरोधी ढर्रे को छोड़े और जनहित में काम करें।उन्होंने दिल्ली के जनादेश के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली भाजपा सहित पार्टी के सभी साथियों को बहुत–बहुत बधाई।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD