Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

उद्योग गुणवत्ता आश्वासन सम्मेलन का नई दिल्ली में आयोजन हुआ

नवाचार, सहयोग, गुणवत्ता आश्वासन और मनोवृति भारत को रक्षा निर्यात में वैश्विक रूप से अग्रणी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी : संजीव कुमार

Military, Industry Quality Assurance Conclave, Sanjeev Kumar, Secretary Defence Production
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Feb 2025

Last updated on: Feb 07, 2025, 00:00 IST

उद्योग गुणवत्ता आश्वासन (क्यूए) सम्मेलन 07 फरवरी, 2025 को नई दिल्ली में 'सहयोगात्मक गुणवत्ता आश्वासन: उद्योग जगत और रक्षा क्षेत्र के बीच के अंतर को पाटना' विषय-वस्तु पर आयोजित किया गया। सचिव (रक्षा उत्पादन) श्री संजीव कुमार ने मुख्य भाषण देते हुए आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत रक्षा विनिर्माण में देश की प्रगति का उल्लेख किया। 

उन्होंने भारत को रक्षा निर्यात में वैश्विक रूप से अग्रणी राष्ट्र बनाने में नवाचार, सहयोग और गुणवत्ता आश्वासन एवं मनोवृति की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया। इस सम्मेलन का उद्देश्य रक्षा विनिर्माण में स्वदेशीकरण व उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रक्षा क्षेत्र और पोत निर्माण उद्योगों के बीच व्यापक सहयोग तथा नवीन रणनीतियों को बढ़ावा देना है।

भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल किरण देशमुख, जो उपकरण प्रमुख भी हैं, उन्होंने तकनीकी नवाचार, सहयोग और परिशुद्ध परीक्षण को एक सशक्त एवं गुणवत्ता-संचालित रक्षा इकोसिस्टम के प्रमुख स्तंभों के रूप में वर्णित किया। गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशक श्री एन मनोहरन ने एक सशक्त गुणवत्ता आश्वासन-उद्योग साझेदारी के महत्व और रक्षा विनिर्माण की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए मानकीकृत, नवीन एवं जोखिम-प्रबंधित प्रक्रियाओं की आवश्यकता पर बल दिया। 

अपर महानिदेशक (क्यूए) युद्धपोत उत्पादन रियर एडमिरल इकबाल सिंह ग्रेवाल ने रक्षा विनिर्माण में उत्कृष्टता प्राप्त करने में उभरती प्रौद्योगिकियों और सुव्यवस्थित गुणवत्ता आश्वासन प्रक्रियाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। सम्मलेन में चर्चा के दौरान नवीन गुणवत्ता आश्वासन कार्य प्रणालियों पर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें सक्रिय गुणवत्ता नियंत्रण रणनीतियों और रक्षा संगठनों तथा जहाज निर्माण उद्योग के बीच उन्नत सहयोग ढांचे शामिल हैं। 

परियोजना में देरी तथा विफलताओं को कम करने के लिए वैश्विक सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों के साथ संरेखित कुशल परीक्षण और प्रमाणन तरीके भी प्रस्तुत किए गए। सम्मेलन के प्रतिभागियों ने परियोजना की समयसीमा के साथ गुणवत्ता आश्वासन को संतुलित करने और गुणवत्ता से समझौता किए बिना परियोजना को समय पर पूरा करने को सुनिश्चित करने के लिए विलम्ब कम करने की रणनीतियों को एकीकृत करने हेतु योजनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया। 

सम्मेलन में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों को अपनाने और गुणवत्ता आश्वासन प्रक्रियाओं पर उनके प्रभाव पर चर्चा की गई। गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, रक्षा उद्योग जगत के अग्रणी संस्थानों, नौसेना प्रतिनिधियों और गुणवत्ता आश्वासन पेशेवरों ने हिस्सा लिया। 

सम्मलेन ने ज्ञान साझा करने, सहयोगात्मक विचार-मंथन और शिपयार्ड अधिकारियों, गुणवत्ता आश्वासन पेशेवरों, नीति निर्माताओं और शोधकर्ताओं सहित हितधारकों के बीच सार्थक संबंध बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।

 

Tags: Military , Industry Quality Assurance Conclave , Sanjeev Kumar , Secretary Defence Production

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD