Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रक्षा मंत्रालय ने पिनाका एमएलआरएस के लिए उन्नत रॉकेट और एडीएम के लिए ₹10,147 करोड़ के सौदे पर हस्ताक्षर किए

Military, Defence Secretary, Rajesh Kumar Singh, Economic Explosive Limited, EEL, Munitions India Limited, MIL, Area Denial Munition, ADM, High Explosive Pre Fragmented, HEPF, Bharat Electronics Limited, BEL
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Feb 2025

Last updated on: Feb 06, 2025, 00:00 IST

रक्षा मंत्रालय ने पिनाका मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम (एमएलआरएस) के लिए एरिया डेनियल म्यूनिशन (एडीएम) टाइप-1 (डीपीआईसीएम) और हाई एक्सप्लोसिव प्री-फ्रैगमेंटेड (एचईपीएफ) एमके-1 (एन्हांस्ड) रॉकेट की खरीद के उद्देश्य से इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव लिमिटेड (ईईएल) तथा म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड (एमआईएल) के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। 

इस सौदे की कुल लागत 10,147 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, शक्ति सॉफ्टवेयर में अपग्रेडेशन के लिए भी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ एक अनुबंध हस्ताक्षरित हुआ है। नई दिल्ली में 06 फरवरी, 2025 को रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए गए।

पिनाका एमएलआरएस के एडीएम टाइप-1 में एक विशेष वारहेड है, जो यंत्रीकृत बलों, वाहनों और कार्मिकों को लक्षित करके बड़े क्षेत्र में तथा भारी मात्रा में गोला-बारूद फेंक सकता है, जिससे दुश्मन को विशिष्ट क्षेत्रों पर कब्जा करने से रोका जा सकता है। 

एचईपीएफ एमके-1 (ई) रॉकेट सेवारत एचईपीएफ रॉकेटों का उन्नत संस्करण है, जिसकी मारक क्षमता बढ़ी है और यह दुश्मन के इलाके में काफी भीतर तक सटीकता व तेज मारक क्षमता के साथ हमला कर सकता है। एडीएम टाइप-1 (डीपीआईसीएम) और एचईपीएफ एमके-1 (ई) रॉकेटों की खरीद आर्टिलरी रॉकेट रेजिमेंटों के आधुनिकीकरण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। 

ये उन्नत एडीएम (डीपीआईसीएम) और एचईपीएफ गोला-बारूद सटीक तथा लंबी दूरी के हमलों को सक्षम करके भारतीय सेना की मारक क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन परियोजनाओं में राष्ट्रीय रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के अलावा, अन्य उपकरणों के विनिर्माण के माध्यम से भारतीय एमएसएमई क्षेत्र को प्रोत्साहित करके प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन की अपार संभावनाएं हैं। 

यह खरीद भारत के रक्षा बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण और स्वदेशी उद्योगों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' दृष्टिकोण का गौरवशाली ध्वजवाहक है।

 

Tags: Military , Defence Secretary , Rajesh Kumar Singh , Economic Explosive Limited , EEL , Munitions India Limited , MIL , Area Denial Munition , ADM , High Explosive Pre Fragmented , HEPF , Bharat Electronics Limited , BEL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD