Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

हरियाणा में एमटीपी और अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सख्त जांच : सुधीर राजपाल

Sudhir Rajpal,Haryana Additional Chief Secretary,Health & Family Welfare Department,Haryana Admin,Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Feb 2025

Last updated on: Feb 06, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल ने आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्रदेश भर में सभी मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी (एमटीपी) और अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित मानदंडों का पालन न करने वाले केंद्रों का पंजीकरण रद्द किया जाए। श्री सुधीर राजपाल, जिनके पास महिला एवं बाल विकास विभाग का प्रभार भी है, आज यहाँ दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राज्य में जन्म के समय लिंगानुपात को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग बेहतर सहयोग और समन्वय बनाते हुए कार्य करें । उन्होंने कहा कि वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ताओं समय पर गर्भावस्था पंजीकरण सुनिश्चित करें।  

श्री सुधीर राजपाल ने राज्य औषधि नियंत्रक को निर्देश देते हुए कहा कि एमटीपी टेबलेट्स की बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जाए। अधिकृत डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बिना इसे नहीं बेचा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस नियम का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सिविल सर्जन की टीमें नियमित रूप से एमटीपी केंद्रों से डेटा का विश्लेषण करें। 

अगर रिपोर्ट में कोई विसंगति या गड़बड़ी पाई जाती है तो उन केंद्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने एमटीपी केंद्रों द्वारा गर्भपात के कारणों का विवरण देते हुए सम्बंधित सिविल सर्जन को तिमाहीवार रिपोर्ट जमा करवाने के भी निर्देश दिए। 

कन्या भ्रूण हत्या से निपटने तथा प्रत्येक बालिका की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयासों के महत्व पर बल देते हुए, श्री सुधीर राजपाल ने स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभागों को निर्देश दिया कि वे आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से समन्वित प्रयास करके बालिकाओं वाले परिवारों की पहचान करें करते हुए कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई से निपटने के लिए लक्षित जागरूकता अभियान चलाएं।

बैठक में बताया गया कि हरियाणा में किसी भी प्रसवपूर्व सेवा का लाभ उठाने के लिए आरसीएच पोर्टल पर उपलब्ध यूनिक एएनआर नंबर अनिवार्य है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए आरसीएच पोर्टल पर स्व-पंजीकरण की संभावना की तलाश की जा रही है। इससे विभाग को गर्भावस्था के दौरान ऐसे महिलाओं की  प्रगति पर नज़र रखने और कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक उपाय करने में मदद मिलेगी।

बैठक में महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. मनीष बंसल, महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक मोनिका मलिक, सिविल सर्जन पंचकूला डॉ. मुक्ता और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Sudhir Rajpal , Haryana Additional Chief Secretary , Health & Family Welfare Department , Haryana Admin , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD