Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

डिपोर्ट किए भारतीयों का मुद्दा संसद में उठाएंगे गुरजीत सिंह औजला

सरकार करे उनके रोजगार के लिए प्रयास

Gurjeet Singh Aujla, Gurjit Singh Aujla, Punjab, Congress, Amritsar, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 05 Feb 2025

Last updated on: Feb 05, 2025, 00:00 IST

अमेरिका से आज डिपोर्ट किए गए भारतीयों का मुद्दा सांसद गुरजीत सिंह औजला संसद में उठाएंगे। सांसद औजला ने कहा कि सरकार उन भारतीयों के रोजगार के लिए प्रयास करे क्योंकि यहां उन्हें रोजगार नहीं दिया गया तभी वो विदेशों में जाने को मजबूर हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारी नाकामयाबी है कि युवा विदेशों में गए। डिपोर्ट किए गए भारतीयों के मुद्दे पर सांसद औजला ने कहा कि सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि अन्य देशों में लोग अमेरिका से वापिस भेजे जा रहे हैं और यह उनके देश की पालिसी है। 

इसीलिए अमेरिका पर दोष देने की बजाए अपने देश की समर्था दिखाएं। उन्होंने कहा कि वह यह नहीं कहते कि इन लोगों को पैसे दिए जाएं बल्कि इन लोगों को पुर्नवास की कोशिश की जाए। इनके रोजगार के लिए पूरा प्रयास किया जाए ताकि यह लोग अपने देश में इज्जत से काम कर सकें और रह सकें। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि डिपोर्ट किए जाने का एक कारण वहां की सरकार की पालिसी है तो दूसरा कारण बढ़ता अपराध, फिरौती की घटनाएं भी हैं जिसमें वहां बैठे लोग नेटवर्क बनाकर चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ पंजाब या अमृतसर का नहीं है बल्कि पूरे देश के अलग – अलग स्थानों से लोग वापिस भेजे गए हैं इसीलिए इस मुद्दे को संसद में उठाया जाएगा और इन भारतीयों की मदद के लिए आवाज उठाई जाएगी।उन्होंने कहा कि हर स्टेट की सरकार मदद करे और उन्हें रोजगार शुरु करवाकर दे। 

उन्होंनें वापिस आए लोगों से भी कहा कि वह भी पूरा हौंसला रखें और यहां मेहनत करें और अपने देश में इज्जत से रहें।

 

 

Tags: Gurjeet Singh Aujla , Gurjit Singh Aujla , Punjab , Congress , Amritsar , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD