Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अब उत्तराखंड में पेपर लीक हो गए, प्रधानमंत्री जी ये कब रुकेंगे?- केजरीवाल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह

 

हरदीप सिंह मुंडियां ने बठिंडा तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया

पारदर्शी, समयबद्ध और बिना परेशानी के आम लोगों को सेवाएँ प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता : हरदीप सिंह मुंडियां

Hardeep Singh Mundian, Hardip Singh Mundian, Sahnewal, Ludhiana, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 05 Feb 2025

Last updated on: Feb 05, 2025, 00:00 IST

पंजाब के राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री स हरदीप सिंह मुंडियां ने आज बठिंडा में तहसील दफ्तर का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सब-रजिस्ट्रार दफ्तर, फर्द केंद्र और विभिन्न शाखाओं का दौरा कर कार्य प्रणाली का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री स मुंडियां ने सब-रजिस्ट्रार दफ्तर की जांच के दौरान निर्देश दिए कि रजिस्ट्री के समय खरीदार और विक्रेता दोनों की उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए और सीसीटीवी कैमरे हमेशा सक्रिय स्थिति में रहने चाहिए। 

फर्द केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने आदेश दिए कि प्रत्येक व्यक्ति को टोकन प्रदान किया जाए, उसका कार्य समय पर निपटाया जाए और कोई भी लंबित इंतकाल  न रहने दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि दफ्तर आने वाले लोगों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए और उनके बैठने व पीने के पानी जैसी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएँ। 

इस दौरान उन्होंने रजिस्ट्री शाखा का भी निरीक्षण किया। मीडिया से बातचीत के दौरान राजस्व, पुनर्वास एवं शहरी विकास मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकता यह है कि आम लोगों को पारदर्शी, समयबद्ध और बिना परेशानी के सेवाएँ प्राप्त हों। 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि प्रदेश में लोगों को हर प्रकार की बेहतर और समय पर सेवाएँ उपलब्ध करवाई जा रही हैं। स मुंडियां ने यह भी कहा कि निरीक्षण के दौरान जो भी कमियाँ सामने आईं, उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 

दौरे के दौरान उन्होंने वहाँ मौजूद आम नागरिकों से भी बातचीत की और आश्वासन दिया कि उनके सरकारी कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी तथा सरकार सेवाएँ समय पर प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर पंजाब लघु उद्योग विकास बोर्ड के चेयरमैन नील गर्ग, शुगरफेड के चेयरमैन नवदीप जीदा, एस.डी.एम. बलकरन सिंह माहल और तहसीलदार मैडम दिव्या सिंगला भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Hardeep Singh Mundian , Hardip Singh Mundian , Sahnewal , Ludhiana , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD