Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

भगवंत सिंह मान ने पुलिस सुधार और अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकल्प लिया

संगठित अपराध और मादक पदार्थों के विरुद्ध किसी प्रकार की नरमी न अपनाई जाए

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Gaurav Yadav, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab, KAP Sinha, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Crime Control, Drug Free Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Feb 2025

Last updated on: Feb 04, 2025, 00:00 IST

राज्य में अपराध को काबू में रखने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि जिस भी क्षेत्र में कोई बड़ी घटना घटित होती है, तो उस क्षेत्र के संबंधित पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

आज यहां पुलिस कमिश्नरों और एस.एस.पीज के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अपराध को काबू में रखने के लिए प्रभावी पुलिसिंग होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस देश की सबसे बेहतरीन बलों में से एक है और देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए पंजाब पुलिस की शानदार परंपरा को हर हाल में कायम रखा जाना चाहिए। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों को न्याय मिलना चाहिए और राज्य में साम्प्रदायिक सद्भावना, शांति और भाईचारे की जड़ें मजबूत रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बड़े पुलिस सुधार लागू करेगी ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। 

उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य में कठिनाइयों से हासिल की गई शांति को हर हाल में कायम रखा जाए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार पहले ही राज्य में पुलिस के आधुनिकीकरण पर जोर दे चुकी है और पंजाब पुलिस आज विश्वस्तरीय वाहनों से सुसज्जित हो रही है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए और इस अपराध में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को गुप्त सूचनाएं एकत्रित करने और आम आदमी को न्याय दिलाने पर अधिक जोर देना चाहिए। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि नशों के विरुद्ध लड़ाई को जन आंदोलन में बदलना चाहिए और इस उद्देश्य के लिए पंचायतों को प्रेरित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला को और अधिक सख्ती से तोड़ा जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि नशों के खतरे के विरुद्ध किसी प्रकार की नरमी न बरतने की नीति अपनाई जानी चाहिए और इस घिनौने अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह रोजाना नशों के विरुद्ध कार्रवाई की निगरानी करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल और कॉलेज स्तर पर युवाओं को नशों के खतरे के प्रति जागरूक करने के लिए उपयुक्त रणनीति बनाई जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा तस्करों की संपत्तियां जब्त की जानी चाहिए और इसमें कोई ढील नहीं बरती जानी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि समय आ गया है, जब हमें नशों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़नी चाहिए ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को इससे बचाया जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नशा तस्करों की संपत्तियों को तुरंत जब्त किया जाना चाहिए और इस बड़े अपराध में शामिल बड़ी मछलियों को सलाखों के पीछे डालना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में संगठित अपराध का सफाया करने के लिए दृढ़ संकल्पित है और गैंगस्टरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए और ऐसे लोगों के विरुद्ध उदाहरण स्थापित करने वाली कार्रवाई की जानी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों को काबू करना चाहिए और उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गैंगस्टरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि इन समाज-विरोधी तत्वों को रोका जा सके। भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट रूप से कहा कि राज्य में संगठित अपराध करने वालों को सिर उठाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और उन्हें सबक सिखाया जाना चाहिए। 

उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि राज्य में छोटे-मोटे अपराधों को रोकने के लिए पूरा खाका तैयार किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है और यहाँ तक कि पुलिस तंत्र में फैले भ्रष्टाचार को भी सख्ती से रोकने की आवश्यकता है। 

उन्होंने कहा कि पुलिस बल में मौजूद सभी काली भेड़ों की पहचान की जानी चाहिए और उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शक के घेरे में आए ऐसे पुलिस कर्मचारियों की जांच की जानी चाहिए जो पूरे पुलिस बल का नाम बदनाम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने राज्य भर में अपराध की दर को रोकने के लिए आम लोगों के साथ बेहतर तालमेल की भी वकालत की। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में अपराध को खत्म करने में मदद मिलेगी जिससे राज्य की शांति, प्रगति और खुशहाली को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। 

भगवंत सिंह मान ने आम लोगों के सक्रिय सहयोग से आतंकवाद के काले दिनों का मुकाबला करने में पंजाब पुलिस की शानदार भूमिका को याद किया। एक और मुद्दे पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आकस्मिक जांच करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य खामियां निकालना नहीं होना चाहिए बल्कि कानून व्यवस्था से संबंधित मामलों को सुचारू बनाना होना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे पंजाब पुलिस की कुशलता और बढ़ेगी और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Gaurav Yadav , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab , KAP Sinha , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Crime Control , Drug Free Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD