Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मान ने लोगों से केजरीवाल को जीताने की अपील की, कहा - राजनीति के बजाय प्रगति को चुनें

आम आदमी पार्टी हर महीने आपके ₹30,000 बचाएगी, बीजेपी अपने पूंजीवादी दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए इसे छीन लेगी: भगवंत मान

 Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Satyendar Jain, Bhagwant Mann, Delhi Assembly Elections 2025, Adarsh Nagar, Shalimar Bagh, Shakur Basti, Wazirpur, Delhi Elections 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Feb 2025

Last updated on: Feb 03, 2025, 00:00 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कई निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार किया और लोगों की भारी भीड़ को संबोधित किया। मान ने दिल्ली के मतदाताओं से अरविंद केजरीवाल को चौथी बार मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री मान ने आदर्श नगर, शालीमार बाग, शकूर बस्ती और वजीरपुर विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो किया।

अपने भाषणों में मान ने आम आदमी पार्टी के शासन मॉडल की तुलना विपक्षी पार्टियों की विभाजनकारी राजनीति से किया और उनपर हमला बोला। मान ने लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और लोगों की आर्थिक मजबूती के प्रति आम आदमी पार्टी के दृष्टिकोण को बताया और उनसे आप उम्मीदवारों को चुनने की अपील की।

एक रोड शो के दौरान बोलते हुए मान ने कहा, ''आज शाम 5 बजे प्रचार खत्म हो जाएगा और आपने जो निर्णय लिया है वह 5 फरवरी को वोटिंग मशीनों में बंद हो जाएगा। यह सिर्फ एक चुनाव नहीं है; यह 'लड़ाई' और 'पढ़ाई' (शिक्षा) के बीच का चुनाव है। इसलिए मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल की वापसी सुनिश्चित करें और झाड़ का बटन दबाकर आम आदमी पार्टी की जन-समर्थक नीतियों पर अपनी मुहर लगाएं।

सीएम मान ने भाजपा की वोट खरीदने की कोशिशों का पर्दाफाश करते हुए कहा, 'उनके के पास बहुत सारा पैसा है और सब आपसे ही चुराया हुआ है। यदि वे आपके लिए पैसे लाते हैं तो मैं आपसे हाथ जोड़कर अनुरोध करता हूं कि मना न करें, उसे ले लें। वह आपका ही पैसा है! लेकिन मतदान के दिन झाड़ू के निशान वाला बटन दबाएं और अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट करें।''

मान ने आगे अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा, “पंजाब में 90 प्रतिशत परिवारों के जीरो बिजली बिल आते हैं और 50,000 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। यदि आप भाजपा को वोट देंगे तो वे न केवल ऐसी पहल रोक देंगे, बल्कि आपके द्वारा बचाए गए पैसे भी छीन लेंगे। इसलिए अपनी सरकार बनाएं और खुद अपने भाग्य के स्वामी बनें।''

मान ने बीजेपी पर गुंडागर्दी और डराने-धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कह, "वे अपनी हताशा दिखाते हुए हमारे कार्यकर्ताओं और पत्रकारों पर हमला कर रहे हैं। भय फैलाने वाले को जीतने न दें। संघर्ष के बजाय शिक्षा को चुनकर दिल्ली का उज्जवल भविष्य सुरक्षित करें।"मान ने आप सरकार के वित्तीय लाभों को रेखांकित करते हुए कहा, “आप सरकार के तहत, दिल्ली में प्रत्येक परिवार को लगभग ₹30,000 की मासिक बचत होगी। 

लेकिन अगर आप बीजेपी को वोट देते हैं, तो वे ऐसे सभी लाभ बंद कर देंगे और यहां तक कि आपके पास पहले से मौजूद पैसे भी अपने दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए ले लेंगे।मान ने आम आदमी पार्टी की शानदार जीत का भरोसा जताते हुए कहा, "दिल्लीवासी समझदार हैं और उनका मूड साफ है- 8 फरवरी को अरविंद केजरीवाल एक बार फिर भारी जनादेश के साथ मुख्यमंत्री बनेंगे।"

उन्होंने कहा, "अगर बीजेपी सत्ता में आती है, तो वे आपके पैसे का इस्तेमाल अपने दोस्तों के लिए करेंगे, लेकिन हम उसका इस्तेमाल आपको वापस देने के लिए करेंगे। भाजपा दिल्ली के लोगों को उनके चुराए हुए पैसे से नहीं खरीद सकती।"मान ने मतदाताओं से बिना विचलित हुए झाड़ू का बटन दबाने का आग्रह किया और अपने भाषण का समापन करते हुए कहा, “जब आप वोट करें, तो किसी अन्य बटन की ओर देखें भी नहीं। यदि आप ऐसा करते हैं, आपको भारी आर्थिक नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए बेफिक्र होकर अपने और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आम आदमी पार्टी को वोट करें।"

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Satyendar Jain , Bhagwant Mann , Delhi Assembly Elections 2025 , Adarsh Nagar , Shalimar Bagh , Shakur Basti , Wazirpur , Delhi Elections 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD