Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पलवल जिले को स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के मामले में देश के अग्रणी जिलों में शामिल किया जाएगा : गौरव गौतम

खेल मंत्री गौरव गौतम ने पलवल शहर में की स्वच्छता अभियान की शुरुआत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पलवल , 03 Feb 2025

Last updated on: Feb 03, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के युवा आधिकारिता एवं उद्यमिता, खेल और कानून एवं विधायी राज्यमंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल जिले को स्वच्छता और सौन्दर्यकरण के मामले में देश के अग्रणी जिलों में शामिल किया जाएगा। खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल के बस स्टैंड से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सौंदर्यीकरण को लेकर पलवल के चौक - चौराहों सहित ओवरब्रिज पर वॉल पेंटिंग का कार्य चल रहा है। नगर परिषद के सौजन्य से बस स्टैंड से शुरू किए गए स्वच्छता अभियान के दौरान स्वयं मंत्री श्री गौतम ने कचरे को एकत्रित कर ट्रैक्टर - ट्रॉलियों में रखवा कर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। 

उन्होंने कहा कि जिले में तिरंगा लाइट लगाने का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। खेल मंत्री ने कहा कि साफ़ सफाई को लेकर लगातार समय - समय पर स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा नगर परिषद के कर्मचारियों को भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए है। वहीं शहर से कूड़ा उठाने के लिए 80 रिक्शा, 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली व 2 जेसीबी नगर परिषद को उपलब्ध करवाई गई हैं।

आगरा चौक ओवरब्रिज पर महापुरुषों और ऐतिहासिक धरोहरों की चित्रकारी की जा रही है। राज्यमंत्री श्री गौतम ने कहा कि शहर में 'हमारा पलवल' नाम से आकर्षक सैल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। सेक्टर-2 स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर बनाया गया क्लॉक टॉवर बेहद खूबसूरत नज़र आता है।

उन्होंने कहा कि शहर में आधुनिक सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश को साफ - सफाई और स्वच्छता के मामले में आगे ले जाने के उद्देश्य से सफाई अभियान की शुरुआत की थी, जो देशभर में चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में भी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस अवसर पर उनके साथ पलवल के उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ व अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Tags: Gaurav Gautam , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD