Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दिल्ली के लोगों में मोदी जी को लेकर उत्साह, आठ को जरूर खिलेगा कमल – नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के मुंडका और सुल्तानपुर माजरा में किया जनसभाओं को संबोधित

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दिल्ली , 02 Feb 2025

Last updated on: Feb 02, 2025, 00:00 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्टार प्रचारक के तौर पर लगातार जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने रविवार को दिल्ली के मुंडका से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र दराल के समर्थन में रानीखेड़ा और सुल्तानपुर माजरा (अ.जा.) से कर्म सिंह करमा के लिए सुल्तानपुरी में दो जनसभाओं को संबोधित किया। दोनों ही जनसभाओं में हरियाणा के मुख्यमंत्री को सुनने के लिए बड़ी संख्या में जनसमूह उमड़ा। 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जनसभाओं में लोगों को संबोधित करते हुए कि आने वाली 5 फरवरी को हमने दिल्ली के भाग्य का फैसला करना है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस कम समय के अंदर हमने ज्यादा काम करना है। मैं पिछले 15 दिनों से दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में हूं, दिल्ली के लोगों में जो जोश उत्साह है उसे देखते हुए स्पष्ट है कि आठ फरवरी को दिल्ली में कमल खिलेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को हरियाणा की तर्ज पर दिल्ली में भी लागू किया जाएगा, जिससे जनमानस के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

दस साल में केजरीवाल ने किया हर वर्ग को प्रताड़ित

श्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली के लिए आपदा बन चुकी है। अरविंद केजरीवाल ने 10 वर्षों तक दिल्ली के हर वर्ग के लोगों को प्रताड़ित करने का काम किया है। केजरीवाल ने जनता को झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं किया। केजरीवाल ने दिल्ली को स्वच्छ पानी देने का वायदा किया था, उन्होंने तो यमुना को साफ करने की बात कही थी, लेकिन 2025 आ गया और यमुना की हालत उससे भी बुरी हो गई है।

झूठ की पोल खोलने के लिए मैंने खुद पीया यमुना का पानी

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यमुना के पानी को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल झूठ बोलकर अपने फायदे के लिए कुछ भी कर सकता है। मैं यमुना के पल्ला गांव स्थित घाट पर गया और वहां जाकर मैंने खुद यमुना का पानी पिया ताकि लोगों का भय निकल जाए। 

मैं वहां से पानी लेकर आया जहां से हरियाणा दिल्ली को पानी देता है और जहां से केजरीवाल दिल्ली को पानी दे रहा है, मैं उस स्थान के ऊपर गया वहां से पानी भरा और दोनों पानी के अंदर जमीन आसमान का अंतर था।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD