Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

महिलाओं को सशक्त बनाने में जुटी सरकार - श्रुति चौधरी

कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से विशेष लगाव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी , 02 Feb 2025

Last updated on: Feb 02, 2025, 00:00 IST

हरियाणा की महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण व स्वावलंबन के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि उनके दादा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी बंसी लाल ने करीब दो दशक पहले उनके पिता के देहांत के बाद सिर पर पगड़ी रखकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया था, वो आज कारगर सिद्ध हो रहा है। 

लड़कियां खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल लेकर आती हैं, तो उनका सम्मान भी पगड़ी पहनाकर करते हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी आज भिवानी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्थानीय भीम खेल परिसर में आयोजित बसंत पंचमी महोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। इस दौरान भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी कुमार उपस्थित रही।

उन्होंने बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का हरियाणा से विशेष स्नेह व लगाव है। इसका उदाहरण बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय अभियान है जिसकी शुरुआत पानीपत की ऐतिहासिक भूमि से हुई थी। उन्होंने कहा कि सरकार उनके दादा स्व. चौधरी बंसीलाल का सपना को साकार कर रही है।

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उनके दादा की दूरगामी सोच थी। उन्होंने कहा कि लगभग दो दशक पहले उनके पिता का दुर्घटना में देहांत हुआ तो सामाजिक रूढ़िवादी प्रथा को तोड़ते हुए मुझे पगड़ी पहनाकर साहसिक निर्णय लिया था। आज मौजूदा समाज में चौ. बंसी लाल का फैसला सार्थक साबित हुआ।

उन्होंने आमजन का आह्वान करते हुए कहा कि बेटियों को स्वावलंबी व सशक्त बनाने के लिए सबको सामूहिक प्रयास करने होंगे। बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब अपना संबोधन शुरू करते है तो भारत माता की जय का नारा लगाते हैं। 

जहां मां दुर्गा, सरस्वती, मां काली की पूजा होती है, वहां नारी शक्ति कमजोर नहीं हो सकती। उन्होंने विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से भी अनुरोध किया कि वे निष्ठा व ईमानदारी से महिलाओं के हित में कार्य करें ताकि विभाग की योजनाओं का लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि महिलाओं व बच्चों पर सरकार की योजनाओं का असर दिखना चाहिए।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बताया कि बच्चों के पालन-पोषण के लिए राज्य सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर 324 क्रेच जनता को समर्पित किए गए है। उन्होंने कहा कि चौ. बंसीलाल ने भिवानी के भीम स्टेडियम के इसी मंच से उन्हे पगड़ी पहनाकर बेटियों को आगे बढ़ाने का कार्य किया था। जो पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल की महिला समानता को लेकर ऊंची सोच को दर्शाता है। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने बजट में टैक्स सीमा 7 लाख से 12 लाख तक बढ़ाकर आमजन को बड़ी राहत दी है। विभाग की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी कुमार ने कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी व अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं व बच्चों के हित में लागू की गई योजनाओं की जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि कुपोषण मुक्त अभियान व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए महिला हित में कार्य किया जा रहा है। 

 

Tags: Shruti Choudhary , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD