Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अरविंद केजरीवाल की झूठ की पोल खोलने से दिल्ली में बढ़ी नायब सिंह सैनी की मांग

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा के 9 क्षेत्रों में किया जनसभाओं को संबोधित और रोड शो में हुए शामिल

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

दिल्ली , 01 Feb 2025

Last updated on: Feb 01, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी यमुना के पानी की गुणवत्ता को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के झूठ की पोल खोलने के बाद दिल्ली में बेहद लोकप्रिय साबित हो रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशियों द्वारा प्रचार के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मांग की जा रही है। नायब सिंह सैनी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए शनिवार को दिल्ली के 9 विधानसभा क्षेत्रों में उनकी सभाएं व रोड शो रखे गए।

कार्यकर्ताओं संग बजट सुनकर की प्रचार की शुरुआत 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को अपने प्रचार अभियान की शुरुआत दिल्ली के चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी सतीश जैन के समर्थन में आयोजित नुक्कड़ सभा से पहले सिविल लाइन एरिया में वर्ष 2025-26 के आम बजट के प्रसारण को देखने के साथ की। उन्होंने पहले पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजटीय संबोधन सुना। 

इसके उपरांत उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चांदनी चौक के प्रसिद्ध पकवानों का लुत्फ भी उठाया। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में एक सभा को भी संबोधित किया और दिल्ली के विकास के लिए बीजेपी क्यों जरूरी है यह मूलमंत्र भी कार्यकर्ताओं को समझाया।

यमुना के जल का कलश लेकर बैलगाड़ी में सभा को संबोधित करने पहुंचे नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को निर्धारित शेड्यूल से अलग भी वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी पूनम शर्मा के समर्थन में रोड शो के लिए पहुंचे। पूनम शर्मा के समर्थन में गडरिया समाज द्वारा अशोक विहार की सिंध धर्मशाला में एक जनसभा भी रखी गई थी। 

इस जनसभा के लिए मुख्यमंत्री को बैलगाड़ी से जलूस की शकल में लाया गया। मुख्यमंत्री अपने साथ यमुना के पवित्र जल का कलश भी लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री का  अभिनंदन करते हुए गडरिया समाज ने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन देने की भी घोषणा की।

आप की विफलताओं और मोदी की उपलब्धियों पर रहा फोकस

श्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में पिछले दस सालों के दौरान आम आदमी पार्टी की सरकार की विफलताओं को लेकर सीधा हमला किया। अपनी विफलताओं और कुप्रबंधन को छिपाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना के पानी में जहर मिलाने का झूठा प्रचार कर हरियाणा और दिल्ली के बीच तनाव पैदा करने की कोशिश की। 

उन्होंने कहा कि यमुना उनके लिए केवल पानी का स्रोत नहीं बल्कि आस्था का विषय है। वे स्वयं यमुना का जल पीकर आए है और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के झूठ की पोल भी खोली है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारत का मान बढ़ा है। आठ तारीख को जब दिल्ली के नतीजे आएंगे और यहां कमल खिलेगा तो आपकी हर समस्या का समाधान होगा। 

जिस प्रकार हरियाणा में हमने मोदी जी की नीतियों को  धरातल तक पहुंचाया, उसी तरह दिल्ली में युवाओं को शिक्षा, महिलाओं को सशक्त बनाने व आयुष्मान भारत व अन्य जनकल्याणकारी नीतियों को लागू किया जाएगा।

इन विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री सैनी ने किया प्रचार

मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने शनिवार को चांदनी चौक में प्रत्याशी सतीश जैन, वजीरपुर में पूनम शर्मा, बुराड़ी से शैलेंद्र, नांगलोई से मनोज शौकीन, नजफगढ़ से नीलम पहलवान, तिलक नगर से श्वेता सैनी, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, जंगपुरा से तरविंदर मारवाह, मुंडका से गजेंद्र दराल के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया और रोड शो में शामिल हुए। 

उनके साथ हरियाणा से राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा व पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी इन सभाओं में शामिल हुए। अपने सादगी भरे संबोधन से मुख्यमंत्री ने दिल्ली की जनता का खासा ध्यान भी आकर्षित किया। दिल्ली में शनिवार को अधिकतर कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री सैनी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। 

मुख्यमंत्री के साथ एक ओर जहां लोग सेल्फी ले रहे थे वहीं दूसरी ओर उनके  सरल संबोधन की शैली  चर्चा का विषय  रही। 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD