Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रणदीप हुड्डा ने बाघों के जनसंख्या नियंत्रण प्रस्ताव की निंदा की

प्रशासन से पुनर्विचार करने के लिए अपील की

Randeep Hooda, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 31 Jan 2025

Last updated on: Jan 31, 2025, 00:00 IST

मशहूर अभिनेता और वन्यजीव फोटोग्राफर रणदीप हुड्डा ने बाघों की जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए मादा बाघों पर जन्म नियंत्रण उपाय लागू करने की संभावनाओं को लेकर गंभीर चिंता जताई है। वन्यजीव संरक्षण और पशु अधिकारों के मुखर समर्थक रनदीप ने इस प्रस्ताव की कड़ी निंदा की और इसे "बेतुका और खतरनाक विचार" बताया।  

बाघ, जो पहले से ही लुप्तप्राय प्रजातियों में शामिल हैं और अनुसूची 1 (Schedule 1) के तहत संरक्षित हैं, उनकी घटती संख्या को बढ़ाने के लिए दशकों से संरक्षण प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में उनकी आबादी को सीमित करने का यह प्रस्ताव वन्यजीव कार्यकर्ताओं और संरक्षणवादियों के बीच भारी विरोध का कारण बन गया है। रणदीप भी इस मुद्दे पर अपनी मुखर राय रखते हुए इस प्रस्ताव के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं।  

रणदीप हुड्डा ने कहा, "जिस जनसंख्या को नियंत्रित करने की जरूरत है, वह इंसानों की है, न कि बाघों की। पहले से ही अस्तित्व के संकट से जूझ रही एक प्रजाति की जन्म दर को सीमित करने का विचार ही बेतुका है। बाघ सिर्फ हमारे वन्यजीव धरोहर का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए भी बेहद जरूरी हैं। उनके प्राकृतिक प्रजनन में हस्तक्षेप करना पूरी तरह से गलत दिशा में उठाया गया कदम होगा।"  

उन्होंने आगे कहा, "हम एक लुप्तप्राय प्रजाति की जनसंख्या कम करने पर ध्यान देने के बजाय, उन्हें सुरक्षित वातावरण देने के उपायों पर काम क्यों नहीं कर रहे? अवैध शिकार, जंगलों का अतिक्रमण और उनके प्राकृतिक आवासों का विनाश असली समस्याएं हैं, जिन पर तत्काल कार्रवाई की जरूरत है, न कि उनकी संख्या को सीमित करने की। यह विचार संरक्षण प्रयासों की मूल भावना के खिलाफ है।"

रणदीप, जो हमेशा पर्यावरण और वन्यजीवों के अधिकारों को लेकर मुखर रहे हैं, उन्होंने प्रशासन से इस गलत और अव्यवहारिक प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने की अपील की। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि वन्यजीव संरक्षण के लिए ऐसे उपाय अपनाए जाने चाहिए जो संरक्षण और सह-अस्तित्व को प्राथमिकता दें, न कि प्राकृतिक प्रक्रियाओं में अनावश्यक हस्तक्षेप करें।

 

Tags: Randeep Hooda , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD