Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नरेंद्र मोदी और नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश व प्रदेश का हो रहा चहुंमुखी विकास – रणबीर गंगवा

नागरिकों की समस्याओं का समाधान राज्य सरकार का मुख्य ध्येय : कैबिनेट मंत्री

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 29 Jan 2025

Last updated on: Jan 29, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सरकार में देश तथा प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। वर्तमान राज्य सरकार द्वारा जो वायदे किए जाते हैं उनको अवश्य पूरा किया जाता है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

कैबिनेट मंत्री बुधवार को जिला हिसार में बरवाला विधानसभा क्षेत्र के गांव खोखा तथा खरकड़ी में हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर धन्यवादी दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान श्री रणबीर गंगवा ने गांव खोखा में धानक तथा एससी चौपाल के निर्माण कार्यों के लिए 10-10 लाख रुपये की घोषणा के साथ-साथ बीसी चौपाल के हॉल के निर्माण का भी आश्वासन दिया। 

इसके अलावा, गांव खरकड़ी में सामान्य, एससी व बीसी चौपाल के लिए 10-10 लाख रुपये तथा ओपन जिम बनवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विकास के कार्यों में धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

हर वर्ग के कल्याण के लिए बनाई योजनाएं

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने युवाओं, महिलाओं, गरीब सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई हैं। प्रदेश में डीएससी समाज की भलाई के लिए जो कदम मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने उठाए हैं, उसका समाज के हर आयु वर्ग को लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सरकार बनते ही 25 हजार युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना पर्ची-बिना खर्ची युवाओं को नौकरी देने का कार्य किया। भाजपा सरकार पहले दिन से ही काबिलियत के आधार पर नौकरी देने के पक्ष में रही है। हमारी सरकार में गरीब, किसान, व्यापारी, दुकानदार या छोटे से छोटे वर्ग का कोई भी बच्चा हो, अगर उसमें योग्यता है तो उसे नौकरी प्राप्त करने से कोई रोक नहीं सकता। प्रदेश सरकार योग्यता के आधार पर युवाओं को 2 लाख सरकारी नौकरियां देगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि परिवार पहचान पत्र नागरिकों के लिए एक सशक्त माध्यम बन गया है। परिवार पहचान पत्र में एक लाख 80 हजार रुपये वार्षिक आय वाले पात्र परिवारों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य-चिरायु हरियाणा के तहत 5 लाख रुपये वार्षिक स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य ध्येय नागरिकों की समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता से करना है।

 

 

Tags: Ranbir Gangwa , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD