Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हिमुडा पर्यटन आधारित परियोजनाओं के निर्माण को प्राथमिकता प्रदान करें : राजेश धर्माणी

Rajesh Dharmani, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 28 Jan 2025

Last updated on: Jan 28, 2025, 00:00 IST

नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान महत्त्वाकांक्षी माउंटेन सिटी परियोजना की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि शिमला के निकट जाठियादेवी में निर्मित होने वाली माउंटेन सिटी परियोजना शिमला की भीड़भाड़ को कम करने की दिशा में सहायक साबित होगी। 

यह परियोजना आधुनिक शहर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगी, जिससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सतत् विकास के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए शिमला के विकास नगर में अत्याधुनिक व्यावसायिक परिसर का निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए विषय विशेषज्ञ सलाहकार की सेवाएं ली जाएगी। 

प्रदेश की पारिस्थितिकी और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना में कुशल नियोजन को सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने हिमुडा की परिसम्पत्तियों की जियो टैगिंग की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि हिमुडा को पर्यटन आधारित परियोजनाओं के निर्माण की दिशा में कार्य करना चाहिए। इसके दृष्टिगत प्रदेश के विभिन्न जिलों में भूमि की खरीद संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा की गई। 

जिला कांगड़ा के नरघोटा में प्रस्तावित पर्यटन गांव  परियोजना की भी समीक्षा की गई।   बैठक के दौरान जिला कांगड़ा की ज्वालामुखी तहसील में मौहल भाटी में 125 कनाल भूमि की खरीद को स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हिमुडा को  औद्योगिक क्षेत्रों में परियोजनाओं के निर्माण की दिशा में कार्य करना चाहिए। 

हिमुडा को परियोजनाओं के मार्केटिंग के लिए भी कार्य करना चाहिए। बैठक में एग्रीगेटर्ज और रेरा से प्राधिकृत रियल स्टेट एजेंटों की सेवाएं लेने के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक में हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, प्रधान सचिव आवास देवेश कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव हिमुडा संदीप कुमार, गैर सरकारी सदस्य और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Rajesh Dharmani , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD