Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

भारतीय और इंडोनेशियाई तटरक्षकों ने समुद्री सुरक्षा और संरक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापन को नवीनीकृत किया

Military, Indian Coast Guard, ICG, Indonesia Coast Guard, Badan Keamanan Laut Republik Indonesia, Director General ICG General Paramesh Sivamani, BAKAMLA Chief Vice Admiral Irvansyah
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Jan 2025

Last updated on: Jan 28, 2025, 00:00 IST

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और इंडोनेशिया तटरक्षक बल (बदान कीमानन लौट रिपब्लिक इंडोनेशिया-बाकामला) ने 27 जनवरी, 2025 को तटरक्षक मुख्यालय, नई दिल्ली में दूसरी उच्च स्तरीय बैठक (एचएलएम) के दौरान समुद्री सुरक्षा और सहयोग पर अपने समझौते (एमओयू) को अगले तीन साल के लिए बढ़ाया। 

बैठक का नेतृत्व भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक जनरल परमेश शिवमणि और बाकामला के प्रमुख वाइस एडमिरल इरवांस्याह ने आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ किया, जो समझौता ज्ञापन के प्रावधानों के अंतर्गत 24-28 जनवरी, 2025 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

चर्चा समुद्री खोज और बचाव, प्रदूषण प्रतिक्रिया और समुद्री कानून प्रवर्तन जैसे क्षेत्रों में परिचालन सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित थी। दोनों पक्षों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा और आत्‍मनिर्भरता बढ़ाने के लिए सर्वश्रेष्‍ठ विधियों को साझा करने और पेशेवर आदान-प्रदान बनाए रखने पर जोर दिया।

दोनों देशों के बीच संबंधों को उजागर करते हुए भारतीय तटरक्षक बल जहाज शौनक वर्तमान में 27-30 जनवरी, 2025 तक जकार्ता में तैनात है, ताकि बाकामला के साथ परिचालन संबंधों को मजबूत किया जा सके। यह समझौता भारत और इंडोनेशिया की सुरक्षित और सहयोगी समुद्री वातावरण को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

 

Tags: Military , Indian Coast Guard , ICG , Indonesia Coast Guard , Badan Keamanan Laut Republik Indonesia , Director General ICG General Paramesh Sivamani , BAKAMLA Chief Vice Admiral Irvansyah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD