Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पीयूष गोयल ने भारत-ओमान यात्रा का सफल समापन किया

व्यापार संबंधों को मजबूत करता है

Piyush Goyal, Commerce and Industry Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Joint Commission Meeting, JCM, H.E. Qais bin Mohammed Al Yousef, Oman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ओमान , 28 Jan 2025

Last updated on: Jan 28, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने 27-28 जनवरी 2025 तक ओमान की सफल यात्रा संपन्न की। श्री गोयल ने इस यात्रा के दौरान ओमान के वाणिज्य, उद्योग और निवेश संवर्धन मंत्री महामहिम कैस बिन मोहम्‍मद अल युसूफ के साथ भारत-ओमान संयुक्त आयोग की बैठक (जेसीएम) के 11वें सत्र की सह-अध्यक्षता की। 

इस बैठक में व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, खाद्य सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर सकारात्मक चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल ने मंत्री कैस बिन मोहम्‍मद अल युसूफ के साथ एक सकारात्मक द्विपक्षीय बैठक की। 

इसके दौरान उन्होंने भारत और ओमान के बीच द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक संबंधों की विस्तृत समीक्षा की। उन्‍होंने पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए ठोस कदमों की पहचान की। दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय भारत-ओमान व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) पर भी विचार-विमर्श किया, जिस पर बातचीत अभी अंतिम दौर में है। 

दोनों मंत्रियों ने इस समझौते पर जल्द हस्ताक्षर करने के लिए चर्चाओं में तेजी लाने पर सहमति जताई, जो द्विपक्षीय व्यापार संबंधों में एक नया मील का पत्थर साबित होगा और इसमें दोतरफा व्यापार और निवेश को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाने की क्षमता है। 

दोनों पक्षों ने इस दौरान भारत-ओमान दोहरे कराधान परिहार समझौते (डीटीएए) में संशोधन के लिए प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए, जिससे इसे सीमा पार कराधान पर अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाया जा सके, कर प्रक्रियाओं को सरल बनाया जा सके और कर मामलों में अधिक सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके।

केन्‍द्रीय मंत्री श्री गोयल ने 28 जनवरी, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय संबंध और सहयोग मामलों के उप प्रधान मंत्री और महामहिम के विशेष प्रतिनिधि महामहिम सैय्यद असद बिन तारिक अल सईद से मुलाकात की। महामहिम सैय्यद असद ने सितंबर 2023 में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत में ओमानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था।

श्री गोयल ने आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए वित्त मंत्री महामहिम सुल्तान बिन सलेम अल हब्सी और विशेष आर्थिक क्षेत्रों और मुक्त क्षेत्रों (ओपीएजेड) के सार्वजनिक प्राधिकरण के अध्यक्ष महामहिम अली बिन मसूद अल सुनैदी के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कीं।

मंत्री महोदय ने भारत-ओमान संयुक्त व्यापार परिषद (जेबीसी) की बैठक में भाग लिया, जिसका आयोजन ओमान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (ओसीसीआई) द्वारा किया गया था, जिसमें फिक्की के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी सहयोग और भागीदारी की थी। 

संयुक्त व्यापार परिषद की बैठक, जो परंपरागत रूप से भारत-ओमान संयुक्त आयोग की बैठक के दौरान आयोजित की जाती है, ने दोनों व्यापारिक समुदायों के बीच व्यापक चर्चाओं के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया और भारत और ओमान दोनों के निवेश अवसरों और प्रोत्साहनों के बारे में जानकारी प्रदान की।

श्री गोयल ने भारतीय दूतावास परिसर में भारत के राजदूत द्वारा आयोजित एक बिजनेस राउंडटेबल में ओमान के चुनिंदा सीईओ और बिजनेस लीडर्स के समूह से मुलाकात की। इस बातचीत ने मंत्री श्री गोयल को ओमान के प्रमुख बिजनेस लीडर्स से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान किया, ताकि उन्हें भारत के अवसरों के बारे में बताया जा सके और द्विपक्षीय सहयोग के लिए उनके सुझाव मांगे जा सकें।

मंत्री श्री गोयल ने ओमान के रॉयल एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट में फ्यूचर लीडर्स प्रोग्राम को भी संबोधित किया, जिसमें उन्होंने भारत की विकास गाथा पर प्रकाश डाला और नेतृत्व तथा बेहतर विश्व के निर्माण में इसकी भूमिका पर अपने विचार साझा किए। वाणिज्य मंत्री श्री गोयल ने मस्कट में सुल्तान कबूस ग्रैंड मस्जिद का दौरा किया जो ओमान की सांस्कृतिक और स्थापत्य विरासत का प्रतीक है। 

वे आज शाम पुराने मस्कट में ऐतिहासिक शिव मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगे, जो भारत और ओमान के बीच गहरे सांस्कृतिक और लोगों के बीच आपसी संबंधों को रेखांकित करता है। श्री गोयल की सफल यात्रा ने भारत-ओमान संबंधों की मजबूत नींव को मजबूत किया तथा व्यापार और निवेश में सहयोग बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त किया।

 

Tags: Piyush Goyal , Commerce and Industry Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Joint Commission Meeting , JCM , H.E. Qais bin Mohammed Al Yousef , Oman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD