Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरियाणा में युवाओं को मिलें बेहतर पायलट ट्रेनिंग सुविधाएं : विपुल गोयल

मंत्री ने सिविल एविएशन से संबंधित मामलों की प्रगति की समीक्षा की

Vipul Goel, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Jan 2025

Last updated on: Jan 28, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री श्री विपुल गोयल ने आज हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर उड्डयन विभाग के विभिन्न विषयों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि हमें प्रदेश के लोगों को बेहतर उड्डयन सेवाएं देनी हैं। 

साथ ही उन्होंने पायलट स्टूडेंट्स के लिए बेहतर से बेहतर ट्रेनिंग सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने को कहा। मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को फ्लाइंग स्कूल में बेहतर सुविधा मिले और अच्छे ट्रेनर मिलें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियों को ट्रेनिंग में और अधिक सुविधाएं मिलें, इसके लिए कार्य किया जाएगा।

बैठक के दौरान विभिन्न विषयों की समीक्षा के दौरान उन्होंने हिसार एयरपोर्ट के संचालन के लिए लाइसेंस संबंधी अपडेट लिए और शेष प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए गति से काम करने को कहा। मंत्री ने अंबाला में बनने वाले एयरपोर्ट के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी ली और कहा कि प्रत्येक कार्य की फुलप्रूफ प्लानिंग करके कार्यों को आगे बढ़ाया जाए।

इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।

हेलीकॉप्टर सेवा पर मंथन

बैठक के दौरान मंत्री श्री विपुल गोयल ने हरियाणा से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के संबंध में प्रेजेंटेशन देखी। इस दौरान नागरिक उड्डयन विभाग के कंसल्टेंट ने गुरुग्राम से खाटूश्याम और गुरुग्राम से सालासर धाम के लिए हेलीकॉप्टर रूट के सम्बन्ध में जानकारी दी। 

मंत्री श्री विपुल गोयल ने उन्हें गुरुग्राम से चंडीगढ़ और हिसार से चंडीगढ़ के बीच हेलीकॉप्टर सेवा की स्टडी रिपोर्ट तैयार करने को कहा। बैठक के दौरान कई अन्य विषयों की भी समीक्षा की गई। श्री विपुल गोयल ने कहा कि हिसार एयरपोर्ट के सम्बन्ध में जो भी पेंडिंग अनुमति बाकी हैं, उन्हें जल्द से जल्द प्राप्त किया जाए ताकि एयरपोर्ट का संचालन जल्द से जल्द शुरू हो सके। 

करनाल, भिवानी और नारनौल के फ्लाइंग स्कूलों के बारे में बैठक के दौरान विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान हरियाणा नागरिक उड्डयन विभाग के सलाहकार एवं विशेष सचिव नरहरि सिंह बांगड़ और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास निगम (NICDC) के सीईओ रजत सैनी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

 

Tags: Vipul Goel , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD