Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल

 

पी.एस.पी.सी.एल. का लाइनमैन और मीटर रीडर 5000 रुपये रिश्वत की दूसरी किस्त लेते हुए विजिलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

आरोपियों ने पहले मीटर लगाने के बदले 20,000 रुपये रिश्वत ली थी

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Punjab Vigilance Bureau, Ludhiana, Punjab State Power Corporation Ltd, PSPCL
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 28 Jan 2025

Last updated on: Jan 28, 2025, 00:00 IST

प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही सख्त मुहिम के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) के फोकल प्वाइंट, लुधियाना में तैनात लाइनमैन कमलप्रीत सिंह और मीटर रीडर कुलदीप सिंह को रिश्वत की दूसरी किस्त के तौर पर 5000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों को शिकायतकर्ता संदीप सिंह निवासी जमालपुर, लुधियाना की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके शोरूम में खराब मीटर को बदलकर नया बिजली मीटर लगाने के बदले उक्त लाइनमैन ने 30,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। 

शिकायत में बताया गया है कि आरोपी पहले ही इस काम के लिए 20,000 रुपये रिश्वत ले चुका था और शेष 10,000 रुपये की मांग कर रहा था। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की लुधियाना यूनिट की टीम ने जाल बिछाकर आरोपियों लाइनमैन और मीटर रीडर को शिकायतकर्ता के शोरूम में रिश्वत की दूसरी किस्त के रूप में 5000 रुपये लेते हुए दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 

इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau , Ludhiana , Punjab State Power Corporation Ltd , PSPCL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD