Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

देश के विकास में उद्योगों का अहम योगदान - राव नरबीर सिंह

टैक्साईल एसोसिएशनों के पदाधिकारियों ने मंत्री के समक्ष रखी इंडस्ट्री से जुड़ी मांगे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पानीपत , 28 Jan 2025

Last updated on: Jan 28, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के उद्योग, वाणिज्य, पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने आज पानीपत में स्थानीय अनाज मंडी में पीएचडीसीसीआई द्वारा आयोजित होम टैक्सटाइल प्रदर्शनी का विधिवत रूप से रिबन काट कर उद्घाटन किया व प्रदर्शनी का अवलोकन कर आधुनिक मशीनों द्वारा तैयार उत्पादों की जानकारी ली। उद्योग मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद टैक्साईल एसोसिएशनों के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि उत्पादन के साथ-साथ उद्योग की तरक्की भी देश की तरक्की में अहम भूमिका निभाती है। 

छोटे-छोटे देशों की ग्रोथ अच्छी खासी है। इसके पीछे यही कारण है कि वहां के लोगों द्वारा उद्योग को बढ़ावा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि उद्योग को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर जो नई उद्योग पॉलिसी बनाई जा रही है उसमें उद्यमियों को मिलने वाली सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। इसके निर्माण को लेकर उद्योगपतियों की राय भी ली जा रही है। 

उद्योगपतियों पर किसी भी तरह से नई पॉलिसी को थोपा नहीं जाएगा। सबका सहयोग लेकर नई पॉलिसी का निर्माण किया जाएगा। उद्योग मंत्री श्री राव ने कहा कि हरियाणा उद्योग के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। यहां कानून व्यवस्था बहुत ही अच्छी है। प्रदेश में उद्योगों के लिए अच्छा वातावरण है। उद्यमियों को लोगों का पूरा सहयोग मिलता है। 

केंद्र सरकार द्वारा उद्योगों को लेकर प्रदेश में अनेक योजनाएं प्रस्तावित है जिन पर जल्दी कार्य होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में सरकार प्रदेश में विकास को लेकर नई गति प्रदान कर रही है। प्रदेश की जनता ने अच्छा बहुमत देकर जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी का मान सम्मान बढ़ाया है उसके नतीजे भी प्रदेश की विकास को लेकर अच्छे होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी तरह की विकास को लेकर कटौती नहीं की जाएगी। पलायन की जो स्थिति बनी हुई थी उसको लेकर समाधान करने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर हमें और महत्वपूर्ण कदम उठाने होंगे। प्रदेश में पॉलिथीन का बनाना व उसका इस्तेमाल करना पूरी तरह से बंद है। 

इस पर अधिकारियों को और मजबूती से कार्य करना होगा। पॉलिथीन का उपयोग स्वास्थ्य के लिए भी घातक है व इसको गलने में 400 साल का समय लग जाता है। हमें इस पर गौर करना चाहिये। अगर इसी तरह हम पालिथिन का उपयोग करते रहे तो 16 पीढिय़ां गुजर जाने तक भी पॉलिथीन खत्म नहीं हो सकता।

 

Tags: Rao Narbir Singh , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD