रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ अलाइड हेल्थ साइंसेज द्वारा अंग दान जागरूकता शिविर का आयोजन क्षेत्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (रोटो नॉर्थ) के सहयोग से किया गया। आयोजन का उद्देश्य अंग दान को बढ़ावा देना और बहुमूल्य जीवन बचाने में इसकी भूमिका पर जोर देना था।
प्रख्यात वक्ता सरयू डी. मदरा ने अंग दाताओं की महत्वपूर्ण आवश्यकता के बारे में बात की।और उनका योगदान बहुत बड़ा अंतर ला सकता है। सरयू डी मदरा ने इस बात पर जोर दिया कि एक अंग दाता आठ लोगों की जान बचा सकता है। और कई लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार कर सकता है।
यह जागरूकता शिविर केंद्र सरकार की "अंगदान महादान" पहल का एक हिस्सा था।इस अवसर पर विशेषज्ञों ने वास्तविक जीवन की सफलता की कहानियां साझा कीं।दान प्रक्रिया को विस्तार से समझाया और इससे जुड़ी भ्रांतियों को स्पष्ट किया।डॉ पंकज कौल डीन यूएसएएचएस के ने प्रख्यात वक्ता सरयू को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया।
कार्यक्रम का समापन एक इंटरैक्टिव सत्र के साथ हुआ।जहां उपस्थित लोगों को अपने समुदायों में जागरूकता फैलाकर इस उद्देश्य का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।इस अवसर पर परविंदर कौर और साक्षी जसवाल फैकल्टी ऑफ एलाइड हेल्थ साइंस ने अपने छात्रों के साथ एक प्रभावशाली रंगोली बनाई।