Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

इंडोनेशियाई नौसेना प्रमुख एडमिरल मोहम्मद अली समुद्री संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत आए

Military, Admiral Muhammad Ali, Chief of Staff, Indonesian Navy, Dinesh K Tripathi, Chief of the Naval Staff, Navy, Indian Navy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jan 2025

Last updated on: Jan 27, 2025, 00:00 IST

इंडोनेशियाई नौसेना प्रमुख एडमिरल मोहम्मद अली गणतंत्र दिवस परेड 2025 के मुख्य अतिथि महामहिम राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो के साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के दौरान, एडमिरल मुहम्मद अली और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने समुद्री सहयोग को घनिष्‍ठ करने और दो समुद्री पड़ोसी देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने के लिए परस्‍पर बातचीत की।

दोनों नौसेना प्रमुखों के बीच चर्चा के प्रमुख क्षेत्रों में अभ्यास समुद्र शक्ति जैसी संयुक्त पहल को आगे बढ़ाना, परिचालन सहयोग को मजबूत करना और समुद्री डकैती तथा अन्य अवैध गतिविधियों सहित साझा समुद्री चुनौतियों का समाधान शामिल था। 

इस यात्रा में सूचना संलयन केंद्र- हिंद महासागर क्षेत्र (आईएफसी-आईओआर) और हथियार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स प्रणाली एवं इंजीनियरिंग प्रतिष्ठान (डब्ल्यूईएसईई) जैसे प्रमुख समुद्री प्रतिष्ठानों का हिस्‍सा बनना भी शामिल है, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय सहयोग और समुद्री क्षेत्र में जागरूकता को बढ़ाना है। 

एडमिरल मुहम्मद अली ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड (बीएपीएल) का भी दौरा किया और रक्षा एवं रणनीति के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत बनाने पर विचारों और अंतर्दृष्टि का आदान-प्रदान किया। भारतीय नौसेना और रक्षा हितधारकों के साथ एडमिरल मोहम्मद अली की बातचीत क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने और सुरक्षित और शांतिपूर्ण समुद्री वातावरण सुनिश्चित करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

Tags: Military , Admiral Muhammad Ali , Chief of Staff , Indonesian Navy , Dinesh K Tripathi , Chief of the Naval Staff , Navy , Indian Navy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD