रयात बाहरा यूनिवर्सिटी कीओर से 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।तिरंगा झंडा लहराने की रस्म रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के चांसलर और ग्रुप के चेयरमैन स.गुरविन्दर सिंह बाहरा की तरफ से अदा की गई और उनके साथ रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के वाईस -चांसलर डा. परविन्दर सिंह भी मौजूद थे।
समागम दौरान आज़ादी संग्रामियों को याद करते चांसलर स.गुरविन्दर सिंह बाहरा ने विद्यार्थियों को शहीदों के बलिदानों से मिली आज़ादी को बरकरार रखते देश की ख़ुशहाली और तरक्की के लिए अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय दिवस है,जो कि हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है।
इसी दिन साल 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था। इस मौके पर रियात बाहरा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. परविंदर सिंह ने भी गणतंत्र दिवस की बधाई दी और शहीदों के बलिदान को याद किया।इस दौरान बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के छात्रों और कर्मचारियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर यूनिवर्सिटी से लम्बे समय से जुड़े कर्मचारियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. दिनेश शर्मा, डायरेक्टर एडमिन बीएस बैंस , डीन, निदेशक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।