Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत निर्मित होंगे खेल मैदान : यादवेंद्र गोमा

गणतंत्र दिवस पर युवा सेवाएं खेल मंत्री ने धर्मशाला में फहराया ध्वज

 Yadvinder Goma,Himachal Pradesh,Himachal,Congress,Indian National Congress,Himachal Congress,Shimla,Himachal Admin, Hemraj Bairwa, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh,DC Kangra, 76th Republic Day,Republic Day of India,Republic Day 2025,Republic Day Parade 2025,National flag
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

धर्मशाला , 26 Jan 2025

Last updated on: Jan 26, 2025, 00:00 IST

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज कांगड़ा जिले के धर्मशाला में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में गणतंत्र दिवस पर आयुष एवं युवा खेल सेवाएं मंत्री यादवेंद्र गोमा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस, होमगार्ड और विभिन्न स्कूलों के एनसीसी, स्काऊटस व गाईडस एवं एनएसएस के विद्यार्थियों की टुकड़ियों द्वारा निकाले गए आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। 

इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इससे पहले आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा ने युद्व स्मारक में शहीदों को फूल मालाएं अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि युवा सेवाएं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने संविधान निर्माताओं के साथ-साथ देश की आजादी एवं गणतंत्र की स्थापना में स्वतंत्रता सेनानियों के बहुमूल्य योगदान, निस्वार्थ त्याग और बलिदान को याद किया। 

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के इस शुभ अवसर पर देश की एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए कुर्बानियां देने वाले महान व्यक्तियों को स्मरण करना आवश्यक है।  उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी है तथा प्रदेश के युवा सुरक्षा बलों व सैन्य बलों में सेवा करना अपनी शान समझते हैं। प्रदेश सरकार ने सैनिकों तथा भूतपूर्व सैनिकों के परिवारों को अनेक सुविधाएं प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने युवा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि, डाइट मनी व यात्रा सुविधा में उल्लेखनीय वृद्धि की है।हाल ही मंे प्रदेश के 21 अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को 14 करोड़ 77 लाख रुपये की इनाम राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। 

मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत सभी विस क्षेत्रों में चरणबद्व तरीके से मैदान निर्मित किए जाएंगे। कांगड़ा जिले में मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना के तहत 5 विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न खेल मैदान के निर्माण हेतु 75 लाख रूपये प्रदान किए गए हैं। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति विशेष घटक योजना के अंतर्गत इंडोर स्टेडियम के निर्माण हेतु 3 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। 

उन्होंने कहा कि जिले में वर्ष 2024 में 17 नए आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर उपग्रेड किए गए, जिला कांगडा में अब कुल 155 आयुष हेल्थ वेलनस सेंटर है। उन्होंने कहा कि जिले में स्थित आयुष हेल्थ वेलनस सेंटर में लगभग 215 योगा गाईड की नियुक्ति हुई है, योगा गाईड द्वारा पंचायत स्तर, वार्डों और स्कूलों में फ्री योगा शिविर लगाए जा रहे हैं।  इस अवसर पर समाज सेविका संतोष कटोच ने रेडक्रास सोसाइटी के लिए दस हजार का चेक भी भेंट किया।

इस अवसर पर विधायक अशीष बुटेल, सहकारी बैंक के चेयरमैन संजय चौहान, महापौर नीनू शर्मा, पूर्व महापौर दविंद्र जग्गी, एपीएमसी के चेयरमैन नीशू मोंगरा, उपायुक्त हेमराज बेरवा, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, एमसी के कमीशनर जफर इकबाल, पार्षद अनुराग, इको टूरिज्म सोसाइटी के सदस्य संजीव गांधी, खाद्य आपूर्ति निगम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के सदस्य पुनीत मल्ली सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

 

Tags: Yadvinder Goma , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Himachal Admin , Hemraj Bairwa , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh , DC Kangra , 76th Republic Day , Republic Day of India , Republic Day 2025 , Republic Day Parade 2025 , National flag

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD