Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

हरियाणा ने दी अमृत 2.0 के स्टेट एक्शन प्लान-II के तहत 6,713.13 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं को मंजूरी

Dr. Vivek Joshi,Chief Secretary Haryana,Haryana Chief Secretary,Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Jan 2025

Last updated on: Jan 24, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने आज यहां अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन 2.0 (अमृत 2.0) के सफल क्रियान्वयन के लिए चौथी राज्य उच्चाधिकार प्राप्त संचालन समिति (एस.एच.पी.एस.सी.) बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान बताया गया कि अमृत 2.0 की राज्य जल कार्य योजना (एस.डब्ल्यू.ए.पी.-I) के तहत 1727.36 करोड़ रुपये लागत की 57 परियोजनाए मंजूर की गई हैं, जिसमें राज्य के 50 शहरों में जलापूर्ति की 48 और सीवरेज की 9 परियोजनाएं शामिल हैं। 

इनमें से 53 परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है और शेष के लिए निविदा प्रक्रिया चल रही है। मुख्य सचिव ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसी भी परियोजना को क्रियान्वित करने से पहले स्थानीय समुदायों को शामिल करें और उनसे परामर्श लें ताकि सरकार द्वारा किए गए खर्च का पूरा लाभ प्रदेश के लोगों को मिल सके। 

उन्होंने कहा कि पहले से क्रियान्वित परियोजनाओं की उपयोगिता सम्बन्धी फीडबैक लेने के लिए भी एक मैकेनिज्म विकसित किया जाए। इसके लिए संबंधित उपायुक्तों और नगर निकायों को भी शामिल किया जा सकता है। बैठक में बताया गया कि प्रथम चरण में हरियाणा के 24 कस्बों में स्कूलों में सूचना और जागरूकता अभियान तथा जल संरक्षण एवं प्रबंधन पर युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए प्रति कस्बा 1,17,000 रुपये की राशि खर्च की जा रही है। 

साथ ही, अमृत मित्र ‘महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी’ अभियान के तहत, बेहतर जल प्रबंधन के लिए हरियाणा के 13 कस्बों में जल गुणवत्ता जांच के लिए नमूना संग्रह, रिसाव का पता लगाना, अस्वच्छ कनेक्शन की पहचान जैसी गतिविधियों के लिए 13 परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। साथ ही, प्रदेश के 32 कस्बों के लिए 41 नई परियोजनाएं भी स्वयं सहायता समूहों को आवंटित की जाएंगी। राज्य उच्चाधिकार प्राप्त संचालन समिति ने अमृत 2.0 के स्वैप-II के तहत 6,713.13 करोड़ रुपये लागत की कुल 66 परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिसमें 6,715.55 करोड़ रुपये लागत की 58 जलापूर्ति एवं सीवरेज परियोजनाएं तथा 15.58 करोड़ रुपये की लागत वाली शहरी क्षेत्रों में उपचारित अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग की 8 परियोजनाएं शामिल हैं। 

संचालन समिति द्वारा हरियाणा के 11 शहरों के लिए राज्य कार्य योजना (एस.ए.पी.) के तहत 50,000-99,999 तक की आबादी वाले श्रेणी-II शहरों के जी.आई.एस. आधारित मास्टर प्लान तैयार करने के लिए राज्य कार्य योजना को भी मंजूरी दी गई। यह उप-योजना अमृत जी.आई.एस. उप-योजना के अनुरूप होगी और इसमें तीन प्रमुख घटक शामिल होंगे यानी जियो-डेटाबेस निर्माण, जी.आई.एस. आधारित मास्टर प्लान तैयार करना और क्षमता निर्माण।

बैठक में वित्त एवं योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, नगर और ग्राम आयोजना तथा शहरी संपदा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अपूर्व कुमार सिंह, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Vivek Joshi , Chief Secretary Haryana , Haryana Chief Secretary , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD