चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, झंजेड़ी, मोहाली के मैनेजिंग डायरेक्टर अर्श धालीवाल को शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित यंग अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला द्वारा एम डी धालीवाल के दूरदर्शी नेतृत्व, शिक्षा में परिवर्तनकारी योगदान और सामाजिक कार्यो अटूट प्रतिबद्धता के सम्मान में दिया गया।
इस अवार्ड को देते हुए कहा गया कि अपनी दूरदर्शी दृष्टि और नवीन सोच के लिए प्रसिद्ध, अर्श धालीवाल ने सी जी सी झंजेड़ी को अकादमिक उत्कृष्टता और समग्र विकास के मॉडल के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके गतिशील नेतृत्व ने संगठन के विकास को नवाचार के केंद्र में बदल दिया है।
जिसके कारण आज चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, झंजेड़ी, मोहाली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रहा है। इस प्रतिष्ठित सम्मान पर अपनी खुशी साझा करते हुए अर्श धालीवाल ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका ही नहीं बल्कि कैंपस के प्रत्येक सदस्य का सम्मान है।
उन्होंने संस्थान में काम करने वाले प्रत्येक छात्र, संकाय सदस्य और प्रत्येक कर्मचारी को धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस उपलब्धि तक पहुंचने में योगदान दिया। सी जी सी के चेयरमैन रछपाल सिंह धालीवाल ने अर्श धालीवाल को प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं।