Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

एलपीयू ने टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में विषयवार 2025 में शीर्ष रैंकिंग हासिल की

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal, Rashmi Mittal, Times Higher Education, THE
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 24 Jan 2025

Last updated on: Jan 24, 2025, 00:00 IST

टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सब्जेक्ट रैंकिंग 2025 में शानदार रैकिंग हासिल करते हुए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने एक बार फिर भारत के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में से एक के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है। 

इस वर्ष, एलपीयू को सात विषयों में शामिल किया गया है, जिसमें से छह सब्जेक्ट में भारत में शीर्ष 10 में हैं। एलपीयू ने सामाजिक विज्ञान में भारत में पहला और वैश्विक स्तर पर 251-300 रैंक हासिल की, जिसने दिल्ली यूनिवर्सिटी, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू), जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) और पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) जैसे शीर्ष यूनिवर्सिटी को पीछे छोड़ दिया। 

चिकित्सा और स्वास्थ्य में, इसने जामिया मिलिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से बेहतर प्रदर्शन करते हुए भारत में दूसरा और वैश्विक स्तर पर 301-400 रैंक हासिल की। फिजिकल साइसेंस में, एलपीयू भारत में तीसरे स्थान पर और वैश्विक स्तर पर 251-300 पर रहा, जो आईआईटी इंदौर, पटना, गुवाहाटी और मंडी जैसे आईआईटी संस्थानों के साथ-साथ दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) से भी आगे है।

इंजीनियरिंग में भी भारत में तीसरा स्थान और वैश्विक स्तर पर 301-400 पर स्थान प्राप्त किया, जो आईआईटी गुवाहाटी, इंदौर, मंडी, रोपड़ और गांधीनगर सहित आईआईटी संस्थानों से आगे है। बिजनेस और इकोनॉमिक्स में, एलपीयू भारत में 5वें स्थान पर और वैश्विक स्तर पर 501-600 पर रहा, जिससे बीएचयू, डीटीयू और पीयू से बेहतर प्रदर्शन रहा। 

इसके अतिरिक्त, इसने लाइफ साइंसेज में भारत में 6वें स्थान पर और वैश्विक स्तर पर 401-500 पर स्थान प्राप्त किया, जो पीयू और जेएनयू से आगे है, और कंप्यूटर साइंस में भारत में 12वें स्थान पर और वैश्विक स्तर पर 501-600 पर स्थान प्राप्त किया, जो आईआईटी गांधीनगर, आईआईटी गुवाहाटी और डीटीयू से बेहतर प्रदर्शन रहा। 

ये रैंकिंग एलपीयू की निरंतर वृद्धि और शैक्षणिक कौशल को दर्शाती है। डॉ. अशोक कुमार मित्तल, सांसद (राज्यसभा) और एलपीयू के संस्थापक चांसलर ने कहा, "एलपीयू ने हमेशा ऐसा माहौल बनाने की कल्पना की है जो इनोवेशन, शोध को बढ़ावा दे और हमारे छात्रों को ग्लोबल इम्पैक्ट बनाने के लिए सशक्त बनाए। 

इस वर्ष कई विषयों में एलपीयू की शीर्ष रैंकिंग देश में अकादमिक उत्कृष्टता के एक नए युग का संकेत देती है। एलपीयू की उपलब्धि न केवल एक व्यक्तिगत जीत है, बल्कि राष्ट्र के लिए एक सामूहिक गौरव है, क्योंकि यह दुनिया के बेहतरीन संस्थानों के साथ खड़ा है, जो हमारे समाज और बड़े पैमाने पर दुनिया के भविष्य को आकार दे रहा है।"

2025 के विषयों के अनुसार ग्लोबल यूनिवर्सिटी रैंकिंग 18 प्रदर्शन संकेतकों के व्यापक मूल्यांकन पर आधारित है, जिन्हें पाँच मुख्य क्षेत्रों में शामिल किया गया है: शिक्षण, रिसर्च वातावरण, रिसर्च गुणवत्ता, अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण और इंडस्ट्री। मूल्यांकन मानदंड यह सुनिश्चित करते हैं कि रैंकिंग शिक्षण, अनुसंधान और इंडस्ट्री प्रभाव में किसी संस्थान की ताकत और योगदान की क्षमता को दर्शाती है।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , Rashmi Mittal , Times Higher Education , THE

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD