Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अमित शाह ने अहमदाबाद में 651 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

मोदी जी ने प्रधानमंत्री सोलर रूफ-टॉप योजना शुरू की है, जिसमें बिजली की बचत होगी और खर्च भी बहुत कम हो जायेगा

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Bhupendra Patel, Gujarat Chief Minister, Ahmedabad Municipal Corporation, AMC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 23 Jan 2025

Last updated on: Jan 23, 2025, 00:00 IST

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद, गुजरात में अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) के ₹651 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आज राणीप में यहां के निवासियों की सबसे बड़ी समस्या का हल होने जा रहा है। अब सड़क के दोनों ओर नारायणपुरा, वाडज, राणीप, चांदलोडिया और घाटलोडिया की जनता के लिए अम्यूजमेन्ट पार्क और मार्केट शुरू होंगे। 

उन्होंने कहा कि अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने राणीप के लिए एक बड़ी राशि खर्च कर यहां बड़ी सड़क का निर्माण किया है, जिससे इस क्षेत्र का परिदृश्य ही बदल जायेगा। श्री अमित शाह ने कहा कि इस क्षेत्र का संपूर्ण विकास वर्ष 2029 से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज यहां चैनपुर और डी केबिन में वर्षों से लंबित विकास कार्यों का भी लोकार्पण हुआ है, जिससे अब राणीप, नवा राणीप, चैनपुर, डी केबिन के बीच की दूरी बहुत कम हो जाएगी। आज 350 सोसायटियों में बारिश के पानी के संचयन के लिए उलटे कुंए यानि बावड़ी का काम राणीप से शुरू हो रहा है। 

इसके लिए किसी भी सोसायटी को कोई खर्चा नहीं करना होगा बल्कि केन्द्र, राज्य सरकार और म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन मिलकर पानी बचाने का काम करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री सोलर रूफ-टॉप योजना शुरू की है, जिसमें बिजली तो बचती ही है, साथ ही खर्च भी बहुत कम हो जाता है। 

उन्होंने कहा कि गांधीनगर के सभी निवासियों को बावड़ी और सोलर  रूफ-टॉप अपनाना चाहिए। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हमेशा 25 साल आगे की सोच के साथ योजनाएं बनाते हैं। इसी के तहत आने वाले समय में पृथ्वी के तापमान, जलवायु परिवर्तन और पानी की जरूरतों को ध्यान में रखकर यह योजना बनाई गई है। 

उन्होंने कहा कि आज यहां बालिकाओं को दूध देने की योजना की भी शुरूआत की गई है। श्री शाह ने कहा कि आंगनवाडी में पढ़ने वाले गरीब बच्चों के लिए पोषणयुक्त आहार की व्यवस्था सरकार करती है लेकिन सभी लोगों को आगे आकर एक-एक आंगनवाडी को गोद लेना चाहिए। 

उन्होंने बताया कि गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र की लगभग 30 प्रतिशत आंगनवाड़ी को लोगों ने गोद ले लिया है और वे इस योजना का खर्च उठाने के लिए तैयार हुए हैं। श्री अमित शाह ने कहा कि आज यहां अनेक विकास कार्य हुए हैं जिनके लिए हम सभी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल जी का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त करते हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रयागराज में चल रहा कुंभ अपने आप में अनोखा है और कई लोगों के जीवन में ये अवसर एक ही बार आता है। गृह मंत्री ने लोगों से कहा कि वे अवसर मिलने पर महाकुंभ में जरूर जाएं और विश्व के सबसे बड़े मेले में जाने का आनंद और रोमांच की अनुभूति करें। 

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Bhupendra Patel , Gujarat Chief Minister , Ahmedabad Municipal Corporation , AMC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD