Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब पुलिस ने घातक चीनी पतंग मांझे पर नकेल कसी

Arpit Shukla, Special Director General of Police, Special DGP Law & Order, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर/लुधियाना , 22 Jan 2025

Last updated on: Jan 22, 2025, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच  के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य से विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने पतंग उड़ाने वाली घातक चीनी डोर ‘मांझा’ के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशानुसार घातक चीनी डोर की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना है।

विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने जालंधर पुलिस आयुक्त (सीपी) स्वप्न शर्मा और लुधियाना सीपी कुलदीप सिंह चहल के साथ दोनों शहरों के स्थानीय बाजारों का दौरा किया। उन्होंने पतंग विक्रेताओं से बातचीत कर उन्हें चीनी प्लास्टिक डोर न बेचने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने दुकानदारों से मांझा की अवैध बिक्री या उपयोग की रिपोर्ट करने की अपील की और चेतावनी दी कि इस गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विशेष डीजीपी ने बताया कि पुलिस द्वारा चीनी डोर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। 

पिछले 20 दिनों में पुलिस टीमों ने राज्यभर में 80,879 बंडल चीनी डोर जब्त किए हैं और 90 एफआईआरज दर्ज की हैं। चीनी डोर के खिलाफ अभियान शुरू करने के साथ ही विशेष डीजीपी ने गणतंत्र दिवस-2025 को ध्यान में रखते हुए जालंधर और लुधियाना में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा भी की। 

उन्होंने इन शहरों के महत्वपूर्ण स्थानों पर योजनाबद्ध और रणनीतिक छापेमारी की। विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने जालंधर और लुधियाना आयुक्तालय क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की उपस्थिति बढ़ाने और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी व गश्त तेज करने के निर्देश दिए।

उन्होंने व्यस्त बाजार क्षेत्रों, मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश देते हुए व्यापक सुरक्षा उपायों की एक श्रृंखला भी शुरू की। विशेष डीजीपी ने सभी सीपीज/एसएसपीज को अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में पुलिस नाकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी इन नाकों से गुजरने वाले अधिकतम वाहनों की पूरी जांच सुनिश्चित करेंगे।

 

Tags: Arpit Shukla , Special Director General of Police , Special DGP Law & Order , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD