Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विजिलेंस ब्यूरो ने कांस्टेबल को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

एसएचओ बच निकला

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Punjab Vigilance Bureau, Garhshankar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

गढ़शंकर (होशियारपुर) , 22 Jan 2025

Last updated on: Jan 22, 2025, 00:00 IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में जारी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत होशियारपुर जिले के पुलिस थाना गढ़शंकर के एस एच ओ बलजिंदर सिंह मल्ली का गनमैन  सिपाही किंदर सिंह को 30,000 रुपये रिश्वत लेते  गिरफ्तार किया है जो कि एस एच ओ द्वारा यह ले रहा था।

इस छापे के दौरान  एस.एच.ओ. गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार हो गया। आज यहां जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जिला रूपनगर के नंगल सब-डिवीजन की निवासी हरदीप कौर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर उक्त पुलिस कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर शिकायत की थी कि उक्त आरोपी ने एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह मल्ली का हवाला देते हुए बताया कि थानेदार मल्ली ना उस (हरदीप कौर) के भाई, को नशीले पदार्थों के केस में शामिल करना चाहता है उसने एक लाख रुपये की मांग की थी। 

उसके भाई को थाना गढ़शंकर की पुलिस ने एक झगड़े के संबंध में अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया था। उसने कहा कि ज़ोर देने पर इस मामले में सौदा 50,000 रुपये में तय हो गया था। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद होशियारपुर यूनिट की विजिलेंस ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया और उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। 

इस कार्रवाई के दौरान एस.एच.ओ. बलजिंदर सिंह मल्ली गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार हो गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau , Garhshankar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD