Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हिमाचल प्रदेश वकील क्रिकेट टूर्नामेंट-2025 का मोहाली में उद्घाटन

Harshwardhan Chauhan, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Rajiv Shukla, Vice President BCCI, Board of Control for Cricket in India, BCCI, Himachal Pradesh Lawyers Cricket Tournament
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 21 Jan 2025

Last updated on: Jan 21, 2025, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय शिमला की अधिवक्ता खेल एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा गत सांय पंजाब के मोहाली स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हिमाचल प्रदेश अधिवक्ता क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया गया। राज्य सभा सांसद, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी तथा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।  

प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर हिमाचल प्रदेश के उद्योग, श्रम एवं रोज़गार तथा संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान तथा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजिटल टेकनोलॉजी एण्ड गवर्नेंस) गोकुल बुटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में 08 टीमें भाग ले रही हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल प्रदेश के अधिवक्ताओं द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि खेल सदैव आपसी सौहार्द को बढ़ाने में सहायक होते हैं। 

खेलों के माध्यम से हम व्यक्तिगत स्तर पर आपसी रिश्तों में मिठास ला पाते हैं। उन्होंने कहा कि न्यायिक कार्य में अनेक विषमताओं और दवाबों का सामना करना पड़ता है तथा इस तरह के आयोजन मानसिक दवाब को मुक्त करने में अहम भूमिका निभाते हैं। 

उन्होंने कहा कि यह आयोजन न्यायपालिका के विभिन्न घटकों में आपसी सम्बन्धों को और बेहतर बनाएगा। हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की अधिवक्ता खेल एवं सांस्कृतिक समिति को इस आयोजन के लिए बधाई दी। 

उन्होंने कहा कि विश्व के बेहतरीन क्रिकेट मैदान में से एक मोहली मैदान पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना विशिष्ट है। उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े व्यक्तियों को नियमित रूप से विभिन्न खेलों में भाग लेना चाहिए ताकि वह शारीरिक एवं मानसिक रूप से अधिक सक्रिय, प्रसन्न एवं स्वस्थ रहें।

हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आयोजन समिति को इस प्रतियोगिता के आयोजन की बधाई देते हुए आशा जताई कि भविष्य में इस प्रतियोगिता का आकार और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों की निरंतरता समग्र व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजिटल टेकनोलॉजी एण्ड गर्वेनेंस) गोकुल बुटेल ने कहा कि आमजन की विभिन्न न्यायिक समस्याओं को सुलझाना एक जटिल कार्य है और अधिवक्ता इस दिशा में सतत् क्रियाशील रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन अधिवक्ताओं के मध्य आपसी सामंजस्य को बेहतर बनाकर उनकी कार्यप्रणाली में और निखार लाएगा। 

उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में आयोजन का स्वरूप और वृह्द बनेगा। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की खेल एवं सांस्कृतिक समिति के आयोजक प्रशांत शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी प्रदान की। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की खेल एवं सांस्कृतिक समिति के विभिन्न पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Harshwardhan Chauhan , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Rajiv Shukla , Vice President BCCI , Board of Control for Cricket in India , BCCI , Himachal Pradesh Lawyers Cricket Tournament

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD