Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रणदीप हुड्डा हॉलीवुड की नई फिल्म के लिए बुडापेस्ट रवाना

Randeep Hooda, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Jan 2025

Last updated on: Jan 21, 2025, 00:00 IST

बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर रणदीप हुड्डा, जो हर किरदार में डूबकर अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतते हैं, कहां जा रहा है कि वो अपनी नई हॉलीवुड फिल्म के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खबर है कि रणदीप अपनी अगली इंटरनेशनल फिल्म की शूटिंग के लिए बुडापेस्ट रवाना हो चुके हैं। 

अगर सूत्रों की मानें, तो यह उनकी हॉलीवुड में दूसरी बड़ी फिल्म होगी, जो 2020 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई एक्सट्रैक्शन के बाद आ रही है। स्वातंत्र्य वीर सावरकर में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस और डायरेक्टोरियल डेब्यू के बाद रणदीप हुड्डा एक बार फिर ग्लोबल स्टेज पर अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। 

हालांकि उनकी आने वाली हॉलीवुड फिल्म के बारे में ज़्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन एक सूत्र ने बताया, "रणदीप इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस बार दर्शक उन्हें एक बिल्कुल नए अवतार में देखेंगे। फिल्म की शूटिंग इस हफ्ते के अंत में बुडापेस्ट में शुरू होने वाली है।"

रणदीप की पिछली हॉलीवुड फिल्म एक्सट्रैक्शन में उन्होंने क्रिस हेम्सवर्थ के साथ स्क्रीन शेयर की थी, जिसमें उनकी शानदार परफॉर्मेंस और एक्शन की खूब तारीफ हुई थी। भारत में काम की बात करें तो रणदीप इस समय अपनी अगली फिल्म जाट की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ सनी देओल नज़र आएंगे। 

इस फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है और यह इसी साल रिलीज़ होने वाली है।

 

Tags: Randeep Hooda , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD