Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मनाली में शरद-उत्सव विंटर कार्निवल का उद्घाटन किया

रांगड़ी से लेफ्ट बैंक तक पुल निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये मंजूर

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Manali, Winter Carnival Manali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मनाली , 21 Jan 2025

Last updated on: Jan 21, 2025, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गत सोमवार देर सायं मनाली की मनु रंगशाला में दीप प्रज्जवलित कर पांच दिवसीय राष्ट्र स्तरीय शरदोत्सव (विंटर कार्निवल)-2025 की सांस्कृतिक संध्याओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मनाली सहित कुल्लू जिलावासियों को नववर्ष एवं शरदोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए मां हिडिम्बा से सभी की सुख-समृद्धि की कामना भी की। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल की कला, संस्कृति एवं परम्पराएं ही हमारी पहचान हैं और प्रदेश की समृद्ध विरासत भी हैं। इस तरह के आयोजन इस विरासत को संजोए रखने एवं आगामी पीढ़ियों तक ले जाने में अपनी सार्थक भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि वे तीसरी बार विंटर कार्निवल में भाग लेने पहुंचे हैं और इस आयोजन के प्रति लोगों विशेषतौर पर पर्यटकों का उत्साह देखने लायक है। 

उन्होंने कहा कि पहले जहां यह आयोजन एक या दो जनवरी से शुरू होता था, वहीं अब इसे 20 जनवरी से आयोजित किया जा रहा है, ताकि नववर्ष के अलावा भी पर्यटकों का आगमन यहां बना रहे। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मनाली हिमाचल का दिल है और इस विश्वविख्यात पर्यटन नगरी में पर्यटन ढांचे को और सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार विशेष प्राथमिकता प्रदान कर रही है। 

उन्होंने कहा कि एशियन ड्वल्पमेंट बैंक की ओर प्रदेश के लिए स्वीकृत पर्यटन विकास परियोजना की शुरूआत देश की पर्यटन नगरी मनाली से की गई है। यहां पर वेलनेस सेंटर स्थापित करने के अलावा नग्गर कैसल के पुनर्रूद्धार, आईस स्केटिंग रिंक, रोलर स्केटिंग रिंक सहित मनाली विधानसभा क्षेत्र में अन्य पर्यटन गतिविधियां इसमें शामिल की गई हैं, जिन पर लगभग 150 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि मनाली शहर में पर्यटकों को सुगम सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा यातायात जाम जैसी स्थितियों से निपटने के लिए भी कार्य योजना तैयार की गई है। उन्होंने स्थानीय विधायक की मांग पर मनाली के प्रवेश द्वार पर यातायात जाम से निपटने के दृष्टिगत रांगड़ी से वाम तट को जोड़ने के लिए पुल निर्माण को 15 करोड़ रुपए स्वीकृत करने, कलाथ में गर्म पानी के स्रोतों की उपलब्धता के दृष्टिगत यहां हॉट वाटर बाथ सुविधा, नेचर पार्क इत्यादि विकसित करने की घोषणा की। 

इसके अतिरिक्त विंटर कार्निवल की शोभा यात्रा में शामिल महिला मंडलों की प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी कर इसे 30 हजार रुपए करने की भी घोषणा की। उन्होंने पारम्परिक वस्त्र सज्जा, पुरातन अनाजों व पाक कला के संरक्षण में इन महिलाओं के योगदान की सराहना भी की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्की माऊंटेनियरिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया। महिला वर्ग में साक्षी ठाकुर को पहला स्थान, तेंजिन डोलमा को दूसरा तथा नताशा मेहर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरूष वर्ग में हीरा लाल को पहला, तेंजिन बौद्ध को दूसरा व गिरिराज को तीसरा स्थान मिला। 

इस प्रतियोगिता का आयोजन मनाली में शरदकालीन खेलों को तथा पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इससे पहले मनाली विंटर कार्निवल आयोजन समिति की ओर से स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने प्रथम संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया और विख्यात गायक राजीव थापा के आग्रह पर एक हिंदी गाने की चंद पंक्तियां भी गुनगुनाईं। उन्होंने सांस्कृतिक संध्या के उपरांत मनाली के सुप्रसिद्ध माल रोड पर चहल कदमी की और स्थानीय लोगों व पर्यटकों से भी रू-ब-रू हुए।

मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने 206 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के प्रयासों से मनाली शहर में सीवरेज सुविधा तथा पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए करोड़ों रुपए की योजना स्वीकृत की गई है जिसका कार्य जारी है। 

उन्होंने मनाली विधानसभा क्षेत्र की स्थानीय मांगों से भी अवगत करवाया। उपायुक्त तोरूल एस. रविश ने आयोजन समिति की ओर से मुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्यों का स्वागत किया और इस पांच दिवसीय शरदोत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत की। 

इस अवसर पर हि.प्र. पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली, विधायक सुरेश कुमार, विनोद सुल्तानपुरी एवं अनुराधा राणा, एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पिति के अध्यक्ष राम सिंह मियां, नगर परिषद एवं जिला परिषद के चुने हुए प्रतिनिधि, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया, पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Manali , Winter Carnival Manali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD