Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का हल निकाला जा रहा : डॉ अजय गुप्ता

Dr. Ajay Gupta, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 19 Jan 2025

Last updated on: Jan 19, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 56 के क्षेत्र जट्टा वाली गली के बाहर और वार्ड नंबर 55 के क्षेत्र गली गंडावाली नमक मंडी में नए ट्यूबवेल  लगाने के विकास कार्यों के उद्घाटन किए। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का हल निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जट्टा वाली गली में पुराना ट्यूबवेल खराब चल रहा था। 

उसे पहले ठीक भी करवाया गया था, इसके बावजूद ट्यूबवेल का बोर खराब होने के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या आ रही थी। उन्होंने कहा कि आज यहां पर नए ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह से नमक मंडी गली गंडावाली क्षेत्र के लोगों को भी पीने के पानी की समस्या आने पर यहां पर भी नया ट्यूबवेल लगाने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। 

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों की सरकार है। उन्होंने कहा कि " सरकार आई आपके दवार " परियोजना के अंतर्गत लोगों की समस्या सुनने के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बुढ़ापा,विधवा,अंगहीन पेंशन लगवाने के लिए कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन-जिन लोगों के राशन कार्ड बनने हैं,उसका भी जल्द पोर्टल शुरू होने जा रहा है। 

पोर्टल शुरू होते ही जिन लोगों के कार्ड कटे थे या जिनके नए कार्ड बनने हैं, वह बनने शुरू हो जाएंगे। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि पी एम ए यू के अंतर्गत पुरानी और टूटी छतो बदलने के लिए पिछले दिनों कैंप लगाकर फॉर्म भरे गए थे। उन्होंने कहा कि भरे गए सभी फार्मो की जांच चल रही है। आने वाले दिनों में छतो को बनवाने के लिए इस योजना के तहत राशि की पहली किस्त जारी हो जाएगी। 

उन्होंने कहा कि पी एम ए यू के अंतर्गत केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक वार्ड में फरवरी महीने से कैंप लगाने शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को अपने मकान की छत, कमरा, रसोई और बाथरूम बनाने के लिए 2.5 लाख रुपये राशि दी जाती है। इसमें केंद्र सरकार द्वारा डेढ़ लाख रुपया और पंजाब सरकार द्वारा एक लाख रुपए की राशि अलाट की जाती है। 

उन्होंने कहा कि इस कैंप को लगाने का मुख्य मकसद यह है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए जिस जिस भी औपचारिकता की जरूरत पड़ती है, उसे पूरा करने के लिए कैंप में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी जरूरतमंद लोगों को इसकी जानकारियां उपलब्ध करवा सकें। 

इस अवसर पर नवनियुक्त पार्षद विक्की दत्ता, बोबी दूधवाला, मोनित महाजन, मोनिका लम्बा , राजेश प्रधान, इंद्रजीत दत्ता, विक्की लंबू, लाली और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।

 

 

Tags: Dr. Ajay Gupta , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD