Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी

 

पंजाब सरकार ने अनुसूचित जाति के लाभार्थियों के लिए आशीर्वाद योजना के तहत 30.35 करोड़ रुपये जारी किए : डॉ. बलजीत कौर

भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध

Dr. Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Jan 2025

Last updated on: Jan 18, 2025, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान अनुसूचित जातियों के 5951 लाभार्थियों को 30.35 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि आशीर्वाद योजना के तहत जिला बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, श्री फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, होशियारपुर, जालंधर, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब, पटियाला, रूपनगर, एसएएस नगर, एसबीएस नगर, संगरूर और मालेरकोटला के वर्ष 2023-24 और 2024-25 के अनुसूचित जातियों के लाभार्थियों के लंबित आवेदनों को वर्ष 2024-25 के दौरान आशीर्वाद पोर्टल पर प्राप्त  कुल 5951 लाभार्थियों को कवर करने के लिए 30.35 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है।

सामाजिक न्याय मंत्री ने बताया कि इस राशि से बरनाला के 136, बठिंडा के 455, फरीदकोट के 187, फिरोजपुर के 1230, फतेहगढ़ साहिब के 192, फाजिल्का के 347, होशियारपुर के 189, जालंधर के 1263 लाभार्थियों को वित्तीय लाभ दिया गया है। 

इसी तरह, मानसा के 271, श्री मुक्तसर साहिब के 90, पटियाला के 530, रूपनगर के 199, एसएएस नगर के 218, एसबीएस नगर के 166, संगरूर के 408 और मालेरकोटला के 70 लाभार्थियों को भी वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि आशीर्वाद योजना के तहत राज्य सरकार गरीब परिवारों से संबंधित बेटियों की शादी के लिए 51,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। 

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि आशीर्वाद योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक पंजाब राज्य का स्थायी निवासी हो, उसका परिवार गरीबी रेखा से नीचे हो, आवेदक अनुसूचित जाति, पिछड़ी श्रेणियों और अन्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से संबंधित हो, और परिवार की वार्षिक आय सभी साधनों से 32,790 रुपए से कम हो। ऐसे परिवारों की दो बेटियां इस योजना का लाभ प्राप्त करने के योग्य हैं।

मंत्री ने आगे बताया कि वित्तीय सहायता का भुगतान सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में किया जाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर वर्ग के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जहां हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है, वहीं अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Dr. Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD