Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भगवंत मान ने मोती नगर से शिव चरण गोयल के लिए किया रोड शो

अरविंद केजरीवाल ने आपके भाई के रूप में काम किया, राजनेता नहीं, हम काम की राजनीति करते हैं, वे (भाजपा) विभाजनकारी राजनीति करते हैं: सीएम मान

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Charan Goel, Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दिल्ली , 17 Jan 2025

Last updated on: Jan 17, 2025, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार शिव चरण गोयल के समर्थन में मोती नगर में एक बड़ा रोड शो का नेतृत्व किया। इस कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई, जो निर्वाचन क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के अपार समर्थन को दर्शाता है।

सभा को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत मान ने मतदाताओं से आम आदमी पार्टी के लिए शानदार जीत सुनिश्चित करके 5 फरवरी को दिल्ली के लिए एक ऐतिहासिक दिन बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली इतिहास लिखने की कगार पर है। आपके भारी समर्थन ने पहले ही बता दिया है कि शिव चरण गोयल विजयी होंगे। वह आप में से एक हैं और आपके संघर्षों व आकांक्षाओं को समझते हैंं।

आप की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए, मान ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने एक राजनेता के रूप में नहीं, बल्कि आपके भाई के रूप में काम किया है। उनके नेतृत्व में दिल्ली के स्कूलों, अस्पतालों और बुनियादी ढांचे में बदलाव आया है। महिलाएं बसों में मुफ्त यात्रा करती हैं और आम लोगों को मुफ्त बिजली और पानी मिलता है। यह काम की राजनीति है जिसका प्रतिनिधित्व आम आदमी पार्टी करती है।

मान ने पंजाब के अपने काम बताए और कहा कि पंजाब में 90 प्रतिशत घरों में शून्य बिजली बिल आता है। तीन साल से भी कम समय में बिना किसी रिश्वत या पक्षपात के 50,000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। पंजाब में मोहल्ला क्लिनिक, अत्याधुनिक अस्पताल और अच्छे सरकारी स्कूल अब एक वास्तविकता है। इससे पता चलता है कि आम आदमी पार्टी जो वादा करती है उसे पूरा करती है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मान ने कहा, ''भाजपा को हर जगह 'अबकी बार...' जैसे नारे लगाती है, लेकिन वे इसे दिल्ली में कहने से बचते हैं क्योंकि वे जानते हैं कि यहां उनके लिए कोई मौका नहीं है। वहीं कांग्रेस शून्य सीटों का अपना रिकॉर्ड इस बार भी भी कायम रखेगी। उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं को "मुफ़्त की रेवड़ी" कहने के लिए भाजपा की आलोचना की, जबकि अब वे खुद अपने घोषणापत्र में नकद लाभ का वादा कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल लोगों को राहत देते हैं, तो वे इसे मुफ्तखोरी कहते हैं। लेकिन जब बीजेपी ऐसा करती है तो इसे अपना कर्तव्य बताती है। वे इसे जो चाहें कहें, लेकिन सच तो यह है कि आम आदमी पार्टी जन कल्याण के लिए काम करती है, व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं। मान ने मतदाताओं को विभाजनकारी और भ्रष्ट राजनीति को अस्वीकार करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा, “केवल आम आदमी पार्टी ही विकास और ईमानदार शासन के लिए खड़ी है।

इसलिए 5 फरवरी को सिर्फ झाड़ू का बटन ही दबाना, दूसरे विकल्पों की तरफ देखना भी मत।" आप उम्मीदवार शिव चरण गोयल ने मोती नगर के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने सीएम मान को भी उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Charan Goel , Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD