Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने राज्य के 169 रेलवे स्टेशनों पर तलाशी अभियान चलाया

173 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया

Arpit Shukla, Special Director General of Police, Special DGP Law and Order, Police, Punjab Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Jan 2025

Last updated on: Jan 16, 2025, 00:00 IST

गणतंत्र दिवस-2025 से पहले पुख्ता सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के मद्देनजर, पंजाब पुलिस ने आज राज्य के सभी रेलवे स्टेशनों और उनके आसपास विशेष घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस महानिदेशक पंजाब गौरव यादव के निर्देशानुसार दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने स्नीफर डॉग्स की मदद से रेलवे स्टेशनों पर आने-जाने वाले व्यक्तियों की तलाशी ली। 

इस राज्यव्यापी अभियान की व्यक्तिगत निगरानी कर रहे विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा कि सभी सीपीज/एसएसपीज को निर्देश दिया गया था कि वे इस ऑपरेशन के तहत प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर कम से कम दो पुलिस टीमों को तैनात करें और इनकी निगरानी गजेटेड रैंक के अधिकारियों से कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों को सभी व्यक्तियों के साथ शालीनता से पेश आने के निर्देश दिए गए थे।

उन्होंने बताया कि राज्यभर के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर 250 पुलिस पार्टियां, जिनमें 2300 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे, तैनात किए गए थे, ताकि आम जनता को किसी तरह की असुविधा न हो। उन्होंने आगे बताया कि राज्य के 169 रेलवे स्टेशनों पर चलाए गए इस ऑपरेशन के दौरान 3299 व्यक्तियों की तलाशी ली गई, जबकि 173 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

विशेष डीजीपी ने बताया कि इसके अलावा पुलिस टीमों को वाहन ऐप का उपयोग कर रेलवे स्टेशनों के आसपास खड़े सभी वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने रेलवे स्टेशनों के आसपास विभिन्न पार्किंग में खड़े 2593 वाहनों की जांच की, जिनमें से 246 वाहनों के ट्रैफिक चालान जारी किए गए और 18 वाहनों को जब्त किया गया।

 

Tags: Arpit Shukla , Special Director General of Police , Special DGP Law and Order , Police , Punjab Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD