Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अमित शाह ने कलोल में 194 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

मोदी जी ने देश की जनता से जो कहा, उसे करके दिखाया

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Bhupendra Patel, Gujarat Chief Minister, Chief Minister Of Gujarat, Kalol, Gandhinagar, Gujarat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कलोल (गांधीनगर) , 15 Jan 2025

Last updated on: Jan 15, 2025, 00:00 IST

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर के कलोल में 194 करोड़ रूपये की लागत से कुल 19 विभिन्न विकासात्मक कार्यों का लोकार्पण और 8 कार्यों का भूमिपूजन किया। अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के समय छोटे-छोटे विकास कार्यों को कराने के लिए भी खासी मेहनत करनी पड़ती थी लेकिन आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 194 करोड़ रूपये के विकास कार्य एक ही दिन में और एक ही क्षेत्र में आसानी से हो रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में कई जगह अंडरपास बनाकर रास्तों को छोटा करने का काम किया गया है। हर गांव में स्कूल की जर्जर इमारतों को तोड़कर नई कक्षाएं बनवाई गई हैं। इसके साथ ही, कलोल और साणंद को जोड़कर छह लेन का बड़ा रास्ता बनाने के काम का भी आज भूमि पूजन हुआ है।

श्री अमित शाह ने कहा कि आज गांधीनगर तालुका के तहत हर गांव की गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक लड्डू बांटने, आंगनवाडी की लड़कियों को नये कपड़े देने और भजनमंडलियों को भजन के साधन देने के कार्य हुए है। उन्होंने कहा कि यहां ये विकास कार्य इसीलिए संभव हो सके हैं क्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में उनकी  पार्टी की सरकार लंबे समय से यहां काम कर रही है। 

श्री शाह ने कहा कि विकास की यह  नई संस्कृति श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए शुरू की थी। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश की जनता से जो कहा, उसे कर दिखाया। अयोध्या में भव्य राममंदिर बनाने का कार्य मोदी जी ने किया। 

उन्होंने कहा कि इस देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को उखाड़ फेंकने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है। गुजरात के पुत्र श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 05 अगस्त, 2019 के दिन कश्मीर से धारा 370 हटा दी। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के इस निर्णय से दुनिया में संदेश गया कि भारत की जनता के लिए भारत माता का सम्मान सर्वोच्च है। 

कश्मीर के जिस लाल चौक पर तिरंगा लहराने के लिए सेना की सुरक्षा की ज़रूरत पड़ती थी, आज वहां शांति से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभा यात्रा निकलती है। उन्होंने कहा कि 2 करोड़ 80 लाख पर्यटकों ने कश्मीर की यात्रा की और वहां के कुदरती सौंदर्य का लुत्फ उठाया। 

देशभर में यह परिवर्तन प्रधानमंत्री मोदी जी के कर्मठ, सतत, जागृत और संवेदनशील नेतृत्व के कारण संभव हुआ है। श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है और 2027 में हम निश्चित रूप से तीसरे नंबर पर पहुँच जायेंगे। 

उन्होंने कहा कि 2047 में देश की आज़ादी की शताब्दी तक हम भारत को पूर्ण विकसित और विश्व में हर क्षेत्र में सर्वप्रथम बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। श्री शाह ने कहा कि आज गुजरात सहित पूरे भारत में आमूलचूल परिवर्तन हो रहे है। उन्होंने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जिस विकास यात्रा को शुरू किया था, राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल जी ने उसी गति से उस यात्रा को जारी रखा है।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Bhupendra Patel , Gujarat Chief Minister , Chief Minister Of Gujarat , Kalol , Gandhinagar , Gujarat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD