Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब पुलिस ने माघी के त्योहार पर लगाया लंगर

सरबत के भले की अरदास में डीजीपी पंजाब गौरव यादव हुए शामिल

Gaurav Yadav, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab, Sukhchain Singh Gill
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Jan 2025

Last updated on: Jan 14, 2025, 00:00 IST

माघी के पावन पर्व के अवसर पर आज यहां पंजाब पुलिस सेवा कमेटी द्वारा पंजाब पुलिस मुख्यालय के बाहर जनता की सेवा के लिए लंगर लगाया गया। गौरतलब है कि माघी का त्योहार 10वें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साथ शहीद हुए 40 सिख योद्धाओं की याद में मनाया जाता है।

इस अवसर पर समूची मानवता की भलाई और खुशहाली के लिए सरबत के भले की अरदास की गई। पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) गौरव यादव, जिनके साथ इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) मुख्यालय सुखचैन सिंह गिल भी मौजूद थे, ने अरदास में शामिल होने के बाद सामुदायिक सेवा और धार्मिक सद्भावना के महत्व को उजागर किया। 

उल्लेखनीय है कि अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एडीजीपी) एसएस श्रीवास्तव ने भी इस समागम में भाग लिया। यह लंगर प्रथम सिख गुरु, श्री गुरु नानक देव जी के सिद्धांत "किरत करो, नाम जपो, वंड छको" के तहत लगाया गया। गुरु साहिब का यह सिद्धांत निस्वार्थ सेवा और लोक कल्याण का संदेश देता है।

डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस सेवा कमेटी के प्रयासों की सराहना की और उन्हें आगे भी ऐसे सामाजिक-धार्मिक प्रयास करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया, जो सांप्रदायिक सद्भावना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

 

Tags: Gaurav Yadav , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab , Sukhchain Singh Gill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD