Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला चंबा के 7 राजस्व गांव चिन्हित - उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बारे जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चम्बा , 14 Jan 2025

Last updated on: Jan 14, 2025, 00:00 IST

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला चंबा के 7 राजस्व गांवों को चिन्हित किया गया है, यह जानकारी उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल ने उपायुक्त कार्यालय परिसर के सम्मेलन कक्ष में पी एम सूर्य घर मुफ्त बिजली  योजना के विषय में आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि जिला चंबा के 7 ऐसे राजस्व गांवों का प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफत बिजली योजना के तहत चयन किया गया है जिनकी जनसंख्या वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार  2 हज़ार से अधिक है। इसमें बनीखेत जरैई, सरोल, हरिपुर, उदयपुर खास,  मंगला,  करियां और साहू पदर शामिल है।

बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के विभिन्न घटकों की समीक्षा की गई। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को केंद्रीय वित्तीय सहायता देने का प्रावधान किया गया है जिसमें घरेलू उपभोक्ताओं को 1 किलोवाट के  सोलर सयंत्र स्थापित करने के लिए 55 हज़ार,  2 किलोवाट के सोलर सयंत्र स्थापित करने पर 1 लाख 10 हज़ार रुपये व्यय करना होगा जिस पर केंद्र सरकार की ओर से 60 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।

इसी तरह 3 किलोवाट के सोलर सयंत्र के लिए 1 लाख 59 हज़ार 500 रुपए खर्च होंगे और 2 किलोवाट तक 60 प्रतिशत और अतिरिक्त 1 किलोवाट के लिए 40 प्रतिशत की सब्सिडी का प्रावधान योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा किया गया है।उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत किसी भी सरकारी कार्यालय पर सोलर संयंत्र स्थापित करने पर किसी भी प्रकार की अनुदान राशि का प्रावधान नहीं किया गया।

उपायुक्त ने बताया कि चिन्हित किए गए 7 गांवों में से सर्वाधिक सोलर संयंत्र स्थापित करने के उपरांत एक जिला स्तरीय समिति की ओर से सोलर मॉडल गांव चिन्हित किया जाएगा जिसके लिए केंद्र सरकार की ओर से एक करोड़ की केंद्रीय वित्तीय सहायता का प्रावधान भी किया गया। उन्होंने बताया कि सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए आज से 6 माह की अवधि निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया की पंचायत प्रतिनिधियों को उनके अधिकार क्षेत्र में स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्रों के लिए प्रति सौर ऊर्जा संयंत्र पर 1 हज़ार रुपए  की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।उन्होंने संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि इस योजना के  बारे में  स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करें ताकि लोग योजना का भरपूर लाभ उठा सकें तथा ज्यादा से ज्यादा नवीकरणीय ऊर्जा का उत्पादन सुनिश्चित बनाया जा सके। उपायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सभी लाभ उठा सकते हैं।

बैठक में जिला अध्यक्ष कृषि उपज विपणन समिति ललित ठाकुर, जिला अध्यक्ष भाजपा धीरज नारियाल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, जिला विकास अधिकारी ओपी ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत साहू  पूजा शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत हरिपुर पूजा, प्रधान ग्राम पंचायत  बनीखेत अरुण राणा, अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड प्रवेश ठाकुर व सहायक अभियंता हंसराज चौहान तथा परियोजना अधिकारी हिमऊर्जा शशिकांत डोगरा उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD