Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल

 

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तांदी अग्निकांड पीड़ितों से मुलाकात की

राहत उपायों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की घोषणा की

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Bhuvneshwar Gaur, Surender Shourie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 13 Jan 2025

Last updated on: Jan 13, 2025, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले की बंजार घाटी के गांव तांदी में आग लगने से प्रभावित घटनास्थल का दौरा कर राहत कार्यों का जायजा लिया तथा प्रभावित परिवारों से मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत कार्यों में युद्ध स्तर पर तेजी लाई जाए।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किराए के मकान में रहने वाले लोगों को 5000 रुपये प्रति माह की दर से 6 माह तक किराया देने और पुनः घर न बनने की स्थिति में आगामी 6 माह के लिए 5000 रुपये प्रतिमाह किराया देने तथा पशु-शालाएं बनाने के लिए 50,000 रुपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने पूर्ण रूप से जल चुके घर तथा जो घर अब रहने योग्य नहीं रहे है ऐसे घरों के निर्माण के लिए सात लाख रुपये की सहायता राशि, मुफ्त बिजली तथा पानी का कनेक्शन, घर बनाने के लिए नियमानुसार लकड़ी मुहैया करवाने और जिन घरों का सामान जल गया है उन घरों के लिए आवश्यक सामान, बर्तन, कपड़े आदि देने की घोषणा भी की।

उन्होंने गांव में पक्की सड़क बनाने के लिए 75 लाख रुपये तथा गांव तक पहुंचने के लिए 4 किलोमीटर सड़क की मरम्मत हेतु एक करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने बंजार में अग्निशमन केंद्र खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने कम वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाने की संभावनाओं को तलाशने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर विधायक भुवनेश्वर गौड़, सुरेंद्र शौरी, पूर्व मंत्री खिमी राम शर्मा, एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां, जिला परिषद के अध्यक्ष पंकज परमार, उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक कुल्लू भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Bhuvneshwar Gaur , Surender Shourie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD