Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विस्तारित गुना प्रधान डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन किया

Jyotiraditya Scindia, Jyotiraditya Madhavrao Scindia, BJP, Bharatiya Janata Party, Guna Head Post Office, Passport Seva Kendra, Madhya Pradesh, Govind Singh Rajput
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मध्य प्रदेश , 12 Jan 2025

Last updated on: Jan 12, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 11 जनवरी 2025 को गुना प्रधान डाकघर एवं पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) के नव विस्तारित भवन का उद्घाटन किया। इस भवन को 43.18 लाख रुपये की लागत से 1154 वर्ग फीट क्षेत्र में बनाया गया है। 

उन्होंने डाक विभाग के इतिहास एवं महत्व, सुकन्या समृद्धि योजना, तकनीक आधारित इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के साथ ही विभाग के संपूर्ण तकनीक आधारित आधुनिकीकरण सहित आगामी परियोजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। केंद्रीय मंत्री ने डाक विभाग के महत्व को समझाते हुए वर्ष 2008 में किए गए उन बदलावों का जिक्र किया जब वे स्‍वयं संचार राज्य मंत्री थे।

इस उद्घाटन समारोह में मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा गुना के प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, गुना विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पन्नालाल शाक्य, मध्य प्रदेश डाक परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्री विनीत माथुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

भारतीय डाक विभाग द्वारा उठाया गया यह महत्वपूर्ण कदम, आवश्यक सेवाओं को नागरिकों के करीब लाने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसमें विशाल डाक नेटवर्क का लाभ उठाया जा रहा है। नए भवन के विस्तार से निर्बाध और कुशल नागरिक केंद्रित सेवाएं सुनिश्चित होंगी, जिससे निवासियों को अपनी जरूरतों के लिए काफी दूर जाने की जरूरत कम होगी।

भारतीय डाक अपनी सेवाओं का विस्तार करने और नागरिकों के लिए पहुंच में सुधार लाने, राष्ट्र निर्माण तथा लोक कल्याण में योगदान देने को प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Jyotiraditya Scindia , Jyotiraditya Madhavrao Scindia , BJP , Bharatiya Janata Party , Guna Head Post Office , Passport Seva Kendra , Madhya Pradesh , Govind Singh Rajput

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD